मंकेश और डोगेश कौन हैं? जानिए इन वायरल एआई बंदरों को बनाने वाले असली इंसानों की कहानी

Mankesh and Dogesh AI Characters: "ध्यान दो इंसानों! मैं तो वापस जंगल चला जाऊंगा!" सोशल मीडिया पर ये लाइन आपने कई बार सुनी होगी। कभी घाटों पर घूमता, कभी गंगा में डुबकी लगाता और कभी प्रवचन देता एक बंदर। नाम है मंकेश। लेकिन ये कोई आम बंदर नहीं, बल्कि AI से बना देश का सबसे अनोखा ट्रैवल व्लॉगर है।

अब सवाल उठता है कि ये मंकेश है कौन? और इसका साथ देने वाला डोगेश कौन है? इन किरदारों को बनाया है उत्तर प्रदेश के हरदोई में रहने वाले आकाश ने, जो कभी कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई कर रहे थे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते पढ़ाई अधूरी छोड़कर बेंगलुरु के एक स्टार्टअप में काम करने लगे। वहीं उन्होंने एआई और एनीमेशन टेक्नोलॉजी सीखी और उसी का इस्तेमाल कर बनाया ये डिजिटल बंदर।

Mankesh and Dogesh

यूपी तक से बातचीत में आकाश बताते हैं कि जब भारत में Vivo AI 3.0 आया, तब उन्होंने कई इंटरनेशनल क्रिएटर्स के वीडियो देखे, जो चिंपैंजी या यती जैसे एनिमेटेड कैरेक्टर्स बना रहे थे। उसी से उन्हें आइडिया आया कि क्यों न भारतीय स्टाइल में एक एआई बंदर बनाया जाए, जो भारतीय लोकेशन्स, भाषा और ह्यूमर से दर्शकों को जोड़ सके।

आज मंकेश और डोगेश के वीडियोज लाखों व्यूज़ बटोरते हैं। इनकी स्क्रिप्टिंग से लेकर एनिमेशन और डबिंग तक, सबकुछ आकाश खुद करते हैं। कई बार वीडियो बनाने में घंटों लग जाते हैं, लेकिन जब वो वायरल होते हैं तो मेहनत रंग लाती है।

Mankesh and Dogesh

आकाश के टूलकिट में क्या है?

Google Vivo 3
Runway ML
Kaiber, Pika, Kling जैसे टूल्स
फ्री व पेड, दोनों तरह के AI सॉफ्टवेयर का कॉम्बिनेशन

दिल्ली से 'बबलू बंदर' का कमाल

दिल्ली के रहने वाले लखन सिंह भी इस डिजिटल दौड़ में पीछे नहीं। उन्होंने 'बबलू बंदर' नामक एक और एआई कैरेक्टर को जन्म दिया है, जो मंकेश की ही तरह व्लॉग करता है और सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इन दोनों क्रिएटर्स ने साबित कर दिया कि अगर कहानी कहने का अंदाज़ हो, AI टूल्स की समझ हो और जोश हो, तो आप भी इंटरनेट पर वायरल हो सकते हैं और वो भी सिर्फ एक कंप्यूटर और इंटरनेट कनेक्शन से।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+