AI for Mental Health: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखेगा आपकी मेंटल हेल्थ का ध्यान, करेगा इमोशनल हेल्थ ट्रैकिंग
AI for Mental Health: मेंटल हेल्थ और इमोशनल वेलनेस के मुद्दे पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। मानसिक स्वास्थ्य के लिए लगातार काम भी हो रहा है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में मानसिक थकान बहुत आम बात है। प्रोफेशनल और ज्यादा उम्र के लोगों को ही यह समस्या नहीं हो रही है, युवा और कई बार तो कॉलेज स्टूडेंट्स में मानसिक थकान और इमोशनल ब्रेकडाउन कॉमन है। मानसिक थकान के कुछ संकेत होते हैं, जो अक्सर आसपास के लोग भी नहीं पहचान पाते। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी थकान को पढ़ लेगा।
वैज्ञानिक शोध लगातार ऐसे AI टूल्स तैयार करने पर काम कर रहे हैं, जो आपकी "भावनात्मक थकान" (Emotional Fatigue) को पहचानकर ब्रेक लेने का सुझाव देंगे। इस तकनीक के इस्तेमाल से आम लोगों को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि कई बार हम खुद अपने इमोशनल ब्रेकडाउन के संकेतों को समझ नहीं पाते हैं।

AI for Mental Health: तकनीक रखेगी मेंटल हेल्थ का ध्यान
अमेरिका और यूरोप की कई टेक कंपनियां और हेल्थ स्टार्टअप इस तकनीक पर रिसर्च कर रहे हैं जिसमें यूज़र के फेस एक्सप्रेशन, वॉयस टोन, स्क्रीन टाइम, कीबोर्ड पैटर्न और यहां तक कि आंखों की मूवमेंट को ट्रैक किया जाता है। यह डेटा AI एल्गोरिद्म के जरिए विश्लेषण करके यह अंदाजा लगाएगा कि व्यक्ति मानसिक रूप से थका हुआ है या नहीं। जब सिस्टम यह समझता है कि यूज़र लगातार तनाव में है या थका हुआ महसूस कर रहा है, तो यह ब्रेक लेने की सलाह देगा।
यह भी पढ़ें: AI Technology के इस्तेमाल से आप जानेंगे सपनों का मतलब, जानें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कैसे करेगा 'ड्रीम डिकोड'
इसके लिए आपको गहरी सांसों की एक्सरसाइज़ करने या मन शांत करने वाला वीडियो देखने की सलाह देता है। कुछ टूल्स तो मूड बेस्ड प्लेलिस्ट या डिजिटल डिटॉक्स अलर्ट भी भेजते हैं। इस तकनीक के सफल होने पर आम लोग अपनी इमोशनल वेलनेस का खुद ध्यान रख सकते हैं।
कहां होगा सबसे ज्यादा इस्तेमाल?
वर्क फ्रॉम होम करने वाले प्रोफेशनल्स, कंटेंट क्रिएटर्स, कस्टमर सर्विस स्टाफ, न्यूज रूम में कार्यरत कर्मचारी और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स जैसी प्रोफाइल्स में इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही यह कॉरपोरेट वेलनेस प्रोग्राम्स का भी अहम हिस्सा बन सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक आने वाले समय में AI for Emotional Hygiene बड़ा ट्रेंड बनेगी। यह न सिर्फ प्रोडक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि मेंटल हेल्थ क्राइसिस को समय रहते रोकने में भी मददगार हो सकती है।
हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स इससे जुड़ी प्राइवेसी को लेकर चिंतित हैं। उनका कहना है कि व्यक्ति के मूड या मानसिक स्थिति को मॉनिटर करने के नाम पर उनकी निजता का उल्लंघन भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें: AI For Sawan Bhajan: सावन का महीना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाएं सुरीला, सुनें मजेदार गीत और भजन












Click it and Unblock the Notifications