AI का नेक्स्ट जेन SI आ गया मार्केट में, इस नई तकनीक को बताया जा रहा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भी तगड़ा
AI Vs SI Technology: टेक्नोलॉजी की दुनिया में अभी तक Artificial Intelligence (AI) को सबसे बड़ी क्रांति माना जा रहा था। एआई में कंपनियां भारी निवेश कर रही हैं और पब्लिक हेल्थ से लेकर ट्रांसपोर्ट, कंटेंट राइटिंग समेत तमाम क्षेत्रों में एआई का भरपूर इस्तेमाल हो रहा है। इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का यहां तक कहना है कि कुछ क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से नौकरियों का भी नुकसान होगा। अभी दुनिया जब एआई के साथ ही जीने का अभ्यास कर रही है, तो इससे अगली पीढ़ी की टेक्नोलॉजी भी आने के लिए तैयार है।
अब एक नया कॉन्सेप्ट तेजी से चर्चा में है जिसे Synthetic Intelligence (SI) कहा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में SI टेक्नोलॉजी AI से भी आगे निकल सकता है। यह मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालने वाला होगा। सिंथेटिक इंटेलिजेंस को AI का एडवांस वर्जन माना जा रहा है।

SI Technology की क्या है खासियत
जहां AI डेटा और मशीन लर्निंग के आधार पर फैसले लेता है, वहीं SI में सिर्फ कंप्यूटेशनल पावर ही नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और चेतना जैसी क्षमताएं भी होंगी। यानी यह न केवल तेजी से निर्णय ले सकेगा, बल्कि मानवीय भावनाओं को भी समझने में सक्षम होगा। विशेषज्ञ कहते हैं कि SI को इस तरह डिजाइन किया जा सकता है कि यह नैतिक मूल्यों और संवेदनशीलताओं को ध्यान में रखते हुए काम करे। उदाहरण के लिए हेल्थकेयर सेक्टर में SI डॉक्टरों को न केवल मरीजों की बीमारी का सही इलाज सुझाएगा बल्कि उनके मानसिक और भावनात्मक पहलुओं को भी समझेगा।
यह भी पढ़ें: बिल गेट्स ने Artificial Intelligence पर दी गुड न्यूज, 'इन 3 सेक्टर में कभी नौकरी नहीं छीन सकता AI'
Artificial Intelligence से कैसे आगे है सिंथेटिक टेक्नोलॉजी
सिंथेटिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शिक्षा, रिसर्च, अंतरिक्ष विज्ञान और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में भी किया जा सकेगा। माना जा रहा है कि इसकी मदद से न केवल कठिन समस्याओं का समाधान निकाला जा सकेगा, बल्कि इंसानों जैसी सोच और निर्णय क्षमता मशीनों में विकसित हो सकेगी। हालांकि, विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि इतनी शक्तिशाली तकनीक के साथ नैतिक और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां भी सामने आएंगी। अगर SI का दुरुपयोग हुआ तो यह गंभीर खतरा भी साबित हो सकता है। सिंथेटिक इंटेलिजेंस भविष्य की ऐसी तकनीक मानी जा रही है जो इंसानों और मशीनों के बीच की दूरी को लगभग खत्म कर देगी।
यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी को बर्बाद करने के लिए चीन ने बनाया तगड़ा प्लान, AI Agents के जरिए देगा अमेरिका को चुनौती?












Click it and Unblock the Notifications