चैटजीपीटी को बर्बाद करने के लिए चीन ने बनाया तगड़ा प्लान, AI Agents के जरिए देगा अमेरिका को चुनौती?
What are AI Agents: चीन साल 2026 से AI एजेंट्स से कमाई करने की योजना पर काम कर रहा है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने खुद भी कई बार कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक में अमेरिका के दबदबे को चुनौती देने के लिए बीजिंग तैयार है। इसके लिए ड्रैगन ने भारत से भी मदद मांगी है। अब अमेरिका के वर्चस्व को तकनीक के क्षेत्र में खत्म करने के लिए चीन एआई एजेंट्स से कमाई करने के प्लान पर काम कर रहा है। अगर यह योजना सफल होती है, तो सीधे तौर पर चैटजीपीटी को बड़ा नुकसान हो सकता है।
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में यूबीएस के एक्सपर्ट्स के हवाले से दावा किया गया है कि 2026 में चीन की कंपनियां AI से पैसे कमाने लगेंगी। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे डीपसीक जैसे मॉडल्स और स्मार्ट हो रहे हैं, उससे कमाई की संभावना भी मजबूत होती जा रही है।

क्या होते हैं AI Agents?
AI एजेंट्स को आप आसान भाषा में स्मार्ट सिस्टम कह सकते हैं। ये AI एजेंट्स ChatGPT जैसे जनरेटिव AI टूल्स से भी ज्यादा कुशलता से कम समय में कठिन टास्क पूरे कर सकते हैं। एआई एजेंट्स बनाने में गूगल, ओपनएआई (OpenAi) जैसी बड़ी कंपनियां प्रतियोगिता में हैं। हाल ही में जर्मनी की भी एक बड़ी कंपनी की स्टार्टअप डीपएल ने भी ऐसे ही एक एआई एजेंट को लॉन्च करने का ऐलान किया है। इन सबके बीच चीन अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट पर भारी मात्रा में निवेश कर रहा है। माना जा रहा है कि अगले साल से इन एजेंट्स से कमाई भी की जा सकेगी।
यह भी पढ़ें: AI Use In Mumbai: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर
कैसे काम करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट
- AI एजेंट्स ऐसे सॉफ्टवेयर प्रोग्राम या सिस्टम होते हैं, लेकिन इनकी खासियत है कि यह बहुत तेजी से काम करता है और इंसानों की तरह सोचने और काम करने के मुताबिक खुद को ढाल सकते हैं।
- ये अपने आसपास की जानकारी को समझते हैं और उस जानकारी के मुताबिक काफी हद तक सही फैसले ले सकते हैं।
- इन्हें एक तरह का डिजिटल हेल्पर समझा जा सकता है, जो इंसानों का काम आसान कर उनकी प्रोडेक्टिविटी कई गुणा तक बढ़ा सकता है। एआई एजेंट्स डेटा का एनालिसिस करते हैं और उससे गोली की रफ्तार की तरह सीखते भी हैं।
यह भी पढ़ें: AI Dinosaur: अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आएगा करोड़ों साल पहले का खतरनाक जीव, AI से बनेगा 3D मॉडल












Click it and Unblock the Notifications