बिल गेट्स ने Artificial Intelligence पर दी गुड न्यूज, 'इन 3 सेक्टर में कभी नौकरी नहीं छीन सकता AI'
Artificial Intelligence News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल आज पूरी दुनिया में बैंकिंग, सॉफ्टवेयर से लेकर कंटेंट और कस्टमर सपोर्ट तक में हो रहा है। जापान और अमेरिका जैसे देशों में तो एआई का इस्तेमाल मेट्रो और ट्रैफिक संचालन तक के लिए हो रहा है। जैसे-जैसे एआई के इस्तेमाल का विस्तार हो रहा है, कुछ आशंकाएं भी जन्म ले रही हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से नौकरियों पर गहरा संकट मंडराएगा? दुनिया के दिग्गज उद्योगपति बिल गेट्स ने इसका जवाब दिया है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से आने वाले वर्षों में करोड़ों नौकरियां खत्म हो सकती हैं। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि कुछ नौकरियां ऐसी हैं, जिन्हें आने वाले 100 सालों तक भी AI पूरी तरह से रिप्लेस नहीं कर पाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से डरने की जरूरत नहीं है।

AI से इन 3 सेक्टर में नहीं होगा नौकरियों का संकट
बिल गेट्स ने कहा कि तीन प्रमुख क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'एआई की वजह से कुछ सेक्टर में नौकरियां प्रभावित हो सकती है। कुछ सेक्टर ऐसे हैं जिन पर इनका कोई असर नहीं पड़ेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज के दौर की सच्चाई है और इस तकनीक को नए सिरे से अपनाने की जरूरत है। टेक्नोलॉजी से डरने की जरूरत नहीं है।'
यह भी पढ़ें: AI Use In Mumbai: मुंबई में गणेश विसर्जन के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल, रहेगी चप्पे-चप्पे पर नजर
इन क्षेत्रों में नौकरी नहीं छीन सकता Artificial Intelligence
⦁ कोडिंग: बिल गेट्स का कहना है कि कोडिंग केवल लाइनें लिखना नहीं है, बल्कि यह समस्या-समाधान और रचनात्मक सोच का काम है। उन्होंने कहा, 'AI डिबगिंग और छोटे कामों में मदद कर सकता है, लेकिन इनोवेशन और क्रिएटिव आइडिया सिर्फ इंसानी दिमाग से ही आ सकते हैं।'
⦁ बायोलॉजी: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने कहा, 'बायोलॉजी रिसर्च और मेडिकल इनोवेशन ऐसे क्षेत्र हैं जहां AI डेटा एनालिसिस और रिसर्च स्पीड बढ़ाने में तो मदद करेगा। नई थ्योरी बनाना, खोज करना और दिशा तय करना इंसानों की विशेषता है।' दिग्गज उद्योगपति ने कहा कि हेल्थ और रिसर्च सेक्टर में मानव रचनात्मकता हमेशा निर्णायक रहेगी और एआई कभी इसकी जगह नहीं ले सकती है।
⦁ एनर्जी सेक्टर: बिल गेट्स ने कहा कि ऊर्जा का क्षेत्र भविष्य के लिए बेहद अहम है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल कार्यक्षमता और मैनेजमेंट में सुधार करने में सक्षम है। संकट की घड़ी में फैसले लेना, रणनीति बनाना और संसाधनों का संतुलन करना इंसानों का ही काम रहेगा। यानी आने वाले दशकों में भी एनर्जी सेक्टर मानव नेतृत्व पर निर्भर रहेगा।
यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी को बर्बाद करने के लिए चीन ने बनाया तगड़ा प्लान, AI Agents के जरिए देगा अमेरिका को चुनौती?












Click it and Unblock the Notifications