AI ने छीन ली 11,000 से अधिक लोगों की नौकरियां, Accenture के ले-ऑफ ने उड़ाई सबकी नींद
AI Accenture lay off: ग्लोबल कंसल्टिंग दिग्गज कंपनी एक्सेंचर (Accenture) ने पिछले तीन महीनों में दुनिया भर में 11,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी की है। कई प्रोजेक्ट में एआई के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह ले-ऑफ किया गया है। टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह कदम तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) तकनीक की मांग का नतीजा है। कॉर्पोरेट सेक्टर अब एआई को अपनी प्राथमिकता बना रहा है।
कंपनी की सीईओ जूली स्वीट ने कहा कि मौजूदा माहौल में हमारे लिए यह जरूरी हो गया है कि हम रिस्किलिंग की बजाय कर्मचारियों को बाहर करें। हमने यह फैसला भारी दिल के साथ किया है, लेकिन यह कंपनी के भविष्य से जुड़ा है। हमें अपने लाखों कर्मचारियों, हितधारकों का ध्यान रखना है। कंपनी अपने वर्कफोर्स को एआई-संचालित समाधानों की बढ़ती जरूरत के अनुरूप ढाल रही है।

Accenture के ले-ऑफ से टेक सेक्टर में हलचल
इस ले-ऑफ ने टेक सेक्टर में हलचल मचा दी है, क्योंकि यह साफ संकेत देता है कि एआई और ऑटोमेशन बहुत से पारंपरिक काम करने में दक्ष है। साथ ही, यह पारंपरिक भूमिकाओं को भी तेजी से खत्म कर रहे हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि आने वाले समय में कंपनियों के लिए रिस्किलिंग और अपस्किलिंग रणनीतियां और भी अहम हो जाएंगी। कर्मचारियों को बदलते डिजिटल माहौल के अनुरूप तैयार करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल पर जोर बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें: Artificial Intelligence पर दिग्गज CEO का दावा, 'AI हमारे 40 फीसदी काम कर देगा, नौकरियों के संकट का दौर आएगा'
AI टेक्नोलॉजी को बड़े पैमाने पर अपनाने की तैयारी
एक्सेंचर कंपनी की सीईओ जूली स्वीट ने यह भी साफ किया कि कंपनी नई टेक्नोलॉजी को अपनाने के लिए बड़े पैमाने पर अपस्किलिंग और रीट्रेनिंग में निवेश कर रही है। हाल ही में ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कंपनी अपने 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को एजेंटिंग AI में ट्रेनिंग दे रही है। स्वीट का कहना है कि हर टेक्नोलॉजी शिफ्ट के दौरान कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षित करना जरूरी होता है और एक्सेंचर इस बदलाव को बड़े स्तर पर लागू करने में सक्षम है।
यह भी पढ़ें: AI Chatbot का करते हैं इस्तेमाल तो संभल जाएं! बच्चों को हत्या से लेकर सजा से बचने तक का बता रहा तरीका












Click it and Unblock the Notifications