Artificial Intelligence पर दिग्गज CEO का दावा, 'AI हमारे 40 फीसदी काम कर देगा, नौकरियों के संकट का दौर आएगा'
Artificial Intelligence News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया भर में बहस जारी है। हालांकि, तकनीकी के दिग्गजों से लेकर आम आदमी तक सबने यह स्वीकार कर लिया है कि एआई अब हमारी जिंदगी में रहेगा। ऐसे सवाल भी उठ रहे हैं कि यह तकनीक हमारी जिंदगी आसान बनाएगा या नौकरियों के लिए संकट खड़ा करेगा? अब इस पर ओपनएआई और चैटजीपीटी (OpenAI ChatGPT) के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि एआई तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है कि आने वाले समय में हमारे 40 फीसदी काम यही करेगा।
सैम ऑल्टमैन ने जर्मनी के अखबार डाइ वेल्ट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि टेक्नोलॉजी की प्रगति के साथ 'सुपर इंटेलिजेंस' का दौर आ चुका है। यह इंसानों के किए जाने वाले लगभग 40% कामों की जगह ले सकता है। यानी आने वाले वर्षों में काम करने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इसका असर कुछ क्षेत्रों में नौकरी पर भी पड़ेगा।

Artificial Intelligence से आगे की तकनीक पर भी काम शुरू
ऑल्टमैन ने कहा कि आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस (AGI) इस दशक के अंत तक हकीकत बन सकता है। उन्होंने यहां तक दावा किया कि GPT-5 पहले से ही मुझसे और बहुत से लोगों से ज्यादा स्मार्ट है। उनका अनुमान है कि 2030 तक हमारे पास ऐसे मॉडल होंगे जो इंसानों से कहीं ज्यादा असाधारण क्षमताएं दिखाएंगे और ऐसे काम कर सकेंगे जो हम खुद नहीं कर पाते।
यह भी पढ़ें: AI Chatbot का करते हैं इस्तेमाल तो संभल जाएं! बच्चों को हत्या से लेकर सजा से बचने तक का बता रहा तरीका
इंटरव्यू के दौरान जब ऑल्टमैन से पूछा गया कि AI कितनी नौकरियों को खत्म कर देगा, तो उन्होंने कहा, 'ये नौकरियों की संख्या से ज्यादा कामों की संख्या का मुद्दा है। मैं आसानी से एक ऐसी दुनिया की कल्पना कर सकता हूं, जहां आज के 30-40% काम AI कर रहा होगा।'
इंसानों के साथ बनने लगेगा AI का रिश्ता
AI रिसर्चर एलीजर युडकोव्स्की की उस थ्योरी पर भी उनसे सवाल किया गया जिसमें कहा गया कि सुपरइंटेलिजेंस और इंसानों का रिश्ता वैसा होगा जैसा इंसानों और चींटियों के बीच होता है। इस पर ऑल्टमैन ने जवाब दिया कि उनका मानना है कि एजीआई (AGI) इंसानों के साथ एक प्यार करने वाले माता-पिता की तरह व्यवहार करेगा। ऑल्टमैन ने साफ कहा कि तकनीक हमेशा काम का स्वरूप बदलती रही है, और इस बार भी ऐसा होगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि बदलाव की रफ्तार बहुत तेज होगी। कई नौकरियां खत्म होंगी, लेकिन साथ ही नए तरह के काम भी सामने आएंगे।
यह भी पढ़ें: AI Health: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 10 साल पहले ही पकड़ लेगा बीमारी, गंभीर बीमारियों को लेकर करेगा सतर्क












Click it and Unblock the Notifications