AI Chatbot का करते हैं इस्तेमाल तो संभल जाएं! बच्चों को हत्या से लेकर सजा से बचने तक का बता रहा तरीका
AI Chatbot News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल पूरी दुनिया में धड़ल्ले से हो रहा है, लेकिन इसके खतरे भी अब दुनिया के सामने आने लगे हैं। ऑस्ट्रेलिया से ऐसा ही एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक AI चैटबॉट ने नाबालिग को अपने पिता की हत्या करने का सुझाव दिया। इतना ही नहीं चैटबॉट ने यह भी बताया कि पिता की हत्या के लिए उसे ज्यादा सजा नहीं मिलेगी, क्योंकि वह नाबालिग है। इसके अलावा, उसे सबूत छुपाने के तरीके भी बताए।
इस घटना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों और नए नियमों की सख्त जरूरत की बात को और पुख्ता कर दिया है। अभी कुछ दिन पहले ही चैटजीपीटी के उकसावे से कैलिफोर्निया (अमेरिका) के एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। पूरी दुनिया में इस मामले को लेकर तकनीक के इस्तेमाल और नियमन की बहस को नए सिरे से शुरू कर दिया है।

AI Chatbot ने दी खतरनाक सलाह
ऑस्ट्रेलिया में सैमुअल नाम के एक नाबालिग ने एआई चैटबॉट को बताया कि वह अपने पिता से नफरत करता है। सैमुअल मैक्कार्थी नाम के इस युवक ने चैटबॉट नोमी (Nomi) के साथ अपनी बातचीत को रिकॉर्ड कर सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद AI को लेकर गंभीर बहस छिड़ गई है।
यह भी पढ़ें: AI Health: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 10 साल पहले ही पकड़ लेगा बीमारी, गंभीर बीमारियों को लेकर करेगा सतर्क
सैमुअल खुद आईटी प्रोफेशनल हैं, लेकिन चैटबॉट को उन्होंने अपनी उम्र 15 साल बताई। इसके बाद चैटबॉट ने पिता की हत्या करने से लेकर संभावित सजा और सबूत छुपाने के तरीके भी बताए। इस चैट के शेयर होने के बाद से पूरी दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के खतरों को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।
Artificial intelligence के इस्तेमाल पर विवाद
इस घटना के बाद ऑस्ट्रेलिया की ई-सेफ्टी कमिश्नर जूली इनमैन ग्रांट ने AI चैटबॉट्स के लिए नए नियमों की घोषणा की है। हालांकि, ऐसी कई घटनाएं दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हो रही हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल को लेकर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है। एआई चैटबॉट्स और दूसरी तकनीक के इस्तेमाल के नियमन की बहस भी पूरी दुनिया में चल रही है।
आस्ट्रेलिया ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए नए नियम बनाए हैं। इसके तहत कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चे हिंसक या हानिकारक कंटेंट तक न पहुंचें। साथ ही, यूजर्स की उम्र की सख्त जांच भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: AI Minister Speech: दुनिया की पहली एआई मंत्री ने संसद में दिया विस्फोटक भाषण, करप्शन मिटाने का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications