Cockroach Janata Party के सपोर्ट में उतरीं ऋचा चड्ढा, बोलीं- डायनासोर खत्म हो गए, कॉकरच जिंदा

Cockroach Janata Party Richa Chadha: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली एक बार फिर छात्र और युवा आंदोलन का केंद्र बनने जा रही है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आज यानी 6 जून 2026 (शनिवार) को जंतर-मंतर पर एक शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके के नेतृत्व में होने वाले इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आवाज उठाना बताया जा रहा है।

जंतर-मंतर पर होगा CJP का प्रदर्शन, युवाओं से जुड़ने की अपील
आयोजकों के मुताबिक प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से जरूरी अनुमति प्राप्त कर ली गई है। युवाओं से अपील की गई है कि वह किताब और तिरंगा लेकर इस आंदोलन में शामिल हों और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें।

Cockroach Janata Party Richa Chadha

CJP को मिला बॉलीवुड से समर्थन

-इस आंदोलन को अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी समर्थन मिलने लगा है। एक्टर अतुल कुलकर्णी, एक्ट्रेस कुनिका सदानंद और एक्टर प्रकाश राज पहले ही इस पहल के समर्थन में अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी खुलकर युवाओं के पक्ष में सामने आई हैं।

-हालांकि ऋचा चड्ढा इस समय भारत से बाहर हैं लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आंदोलन में शामिल युवाओं के प्रति अपना समर्थन और शुभकामनाएं भेजी हैं। उनका मैसेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑकलैंड से ऋचा चड्ढा का भावुक मैसेज

-ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह इस समय न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में हैं लेकिन उनका मन अब भी दिल्ली में बसा हुआ है। उन्होंने दिल्ली को अपने बचपन, स्कूल और कॉलेज की यादों से जुड़ा शहर बताते हुए युवाओं के लिए भावुक मैसेज लिखा।

-अपने पोस्ट में एक्ट्रेस ने युवाओं से शांतिपूर्ण, समझदारीपूर्ण और रणनीतिक तरीके से अपनी आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा केवल नारों तक सीमित न रहें बल्कि वास्तविक देशभक्ति और सकारात्मक बदलाव की दिशा में काम करें।

'डायनासोर खत्म हो गए, कॉकरोच बच गए'

-ऋचा चड्ढा की पोस्ट का सबसे चर्चित हिस्सा वह रहा, जिसमें उन्होंने कॉकरोच और डायनासोर का उदाहरण दिया। एक्ट्रेस ने लिखा कि इतिहास गवाह है कि बड़े-बड़े जीव विलुप्त हो गए लेकिन कॉकरोच जैसे जीव आज भी मौजूद हैं।

-एक्ट्रेस की इस टिप्पणी को कई लोग आंदोलन के प्रतीकात्मक संदेश के रूप में देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके इस बयान पर खूब चर्चा हो रही है और समर्थक इसे संघर्ष और धैर्य का प्रतीक बता रहे हैं।

आखिर क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'?

-पिछले कुछ समय से चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी दरअसल युवाओं से जुड़े मुद्दों को उठाने वाला एक नया मंच बनकर सामने आई है। संगठन के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 'कॉकरोच' शब्द को युवाओं की जुझारू और संघर्षशील पहचान के रूप में इस्तेमाल किया है।

-इस नाम के पीछे एक चर्चित टिप्पणी को वजह माना जाता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ये शब्द तेजी से ट्रेंड करने लगा और बाद में एक संगठित अभियान का रूप लेता गया। समर्थकों का मानना है कि कॉकरोच विपरीत परिस्थितियों में भी जीवित रहने की क्षमता का प्रतीक है और यही संदेश युवाओं तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

'मिस्टर इंडिया' का वीडियो भी किया शेयर

ऋचा चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' का एक पुराना सीन भी शेयर किया है। इस क्लिप में कॉकरोच को देखकर फिल्म के किरदार घबराते नजर आते हैं। इस वीडियो को शेयर करने के पीछे एक्ट्रेस का उद्देश्य आंदोलन के प्रतीक 'कॉकरोच' को एक अलग और व्यंग्यात्मक अंदाज में पेश करना माना जा रहा है। उनके इस पोस्ट को हजारों लोगों ने देखा और उस पर प्रतिक्रिया दी है।

अतुल कुलकर्णी ने युवाओं से मांगी माफी

-इस बीच एक्टर अतुल कुलकर्णी का बयान भी चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने युवाओं के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पुरानी पीढ़ियों की कई गलतियों का बोझ आज की युवा पीढ़ी को उठाना पड़ रहा है।

-अएक्टर ने ये भी कहा कि देश के सामने मौजूद चुनौतियों का समाधान खोजने में युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की।

आंदोलन से पहले बढ़ी राजनीतिक और सामाजिक हलचल

-जंतर-मंतर पर प्रस्तावित इस प्रदर्शन से पहले सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जहां समर्थक इसे युवाओं की आवाज बता रहे हैं, वहीं विरोधी पक्ष इसे अलग नजरिए से देख रहा है।

-फिलहाल सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जंतर-मंतर पर होने वाला ये प्रदर्शन कितना बड़ा स्वरूप लेता है और आने वाले दिनों में इसका सामाजिक और राजनीतिक प्रभाव किस रूप में सामने आता है।

-'कॉकरोच जनता पार्टी' का आंदोलन अब केवल एक विरोध-प्रदर्शन तक सीमित नहीं रह गया है बल्कि ये सोशल मीडिया और सार्वजनिक बहस का विषय बन चुका है। ऋचा चड्ढा, अतुल कुलकर्णी और अन्य कलाकारों के समर्थन ने इस अभियान को नई चर्चा दे दी है। ऐसे में 6 जून 2026 का प्रदर्शन युवाओं की भागीदारी और जनसमर्थन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+