AI Past Life Simulator: पिछले जन्म में किसान थे या राजा? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगा जवाब
AI Past Life Simulator: बहुत से लोग पूर्वजन्म की कहानियों में यकीन करते हैं। पूर्वजन्म पर आधारित कई फिल्में भी बनी हैं। जैसे कि ओम शांति ओम या दिलीप कुमार की सुपरहिट फिल्म मधुमती, ऋषि कपूर की कर्ज वगैरह। अलग-अलग धर्मों में भी पूर्वजन्म के कर्मों की मान्यता है। हममें से कई लोगों के मन में ऐसे सवाल आते हैं कि वह जान पाएं कि पिछले जन्म में क्या थे? कोई मामूली किसान थे या राजा? विज्ञान और तर्क की कसौटी पर ये सवाल भले ही वाजिब न लगते हों, लेकिन आस्था के आधार पर समाज में प्रचलित जरूर हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल अब पूर्वजन्म के संकेतों को समझने के लिए भी किया जा सकता है। AI Past-Life Simulator एक ऐसा नया डिजिटल टूल है, जो आपके तौर-तरीकों, सोच और आदतों के आधार पर आपके पूर्वजन्म का अनुमान लगाता है। दुनिया भर में इस तरह के टूल्स का इस्तेमाल जेन-ज़ी ही नहीं बड़ी उम्र के लोग भी कर रहे हैं।

AI Past Life Simulator क्या होता है और कैसे करता है काम?
यह एक AI टूल है, जो आपकी बेसिक प्रोफाइल, बोलने और सोचने की शैली, डर (जैसे ऊंचाई या गहरे पानी से डर), पसंदीदा रंग वगैरह पूछता है। निर्णय क्षमता, नेतृत्व क्षमता जैसी जवाब के आधार पर इसे ट्रेंड किया गया है। इन सवालों के जवाब के आधार पर यह विश्लेषण करता है और एक हाइपोथेटिकल पास्ट लाइफ आइडेंटिटी देता है। जैसे कि मान लीजिए कि आप बहुत बहादुर हैं और बड़े फैसले लेने से हिचकिचाते नहीं हैं, तो आपको सेनापति या राजा बता सकता है।
यह भी पढ़ें: मंकेश और डोगेश कौन हैं? जानिए इन वायरल एआई बंदरों को बनाने वाले असली इंसानों की कहानी
हालांकि, इन टूल के साथ ही यह डिसक्लेमर भी होता है कि ये सिर्फ अनुमान हैं और इसे वैज्ञानिक आधार पर साबित नहीं माना जा सकता है। मनोरंजन और उत्सुकता से भरे सवालों के जवाब देने के लिहाज से यह टूल बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं। खास तौर पर जेन-जी और मिलेनियल्स तो इनका काफी इस्तेमाल भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AI Political Leader: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार होंगे भविष्य के नेता? तकनीक ही चलाएगी सरकार












Click it and Unblock the Notifications