India Squad: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, अय्यर बने टी-20 के नए कप्तान

India Squad for Ireland England Series 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की राष्ट्रीय चयन समिति आज यानी शनिवार को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर होने वाली टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इस स्क्वाड घोषणा से पहले भारतीय टीम से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही थी। अब साफ हो गया है कि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तानी से हटा दिया गया है, इतना ही नहीं, खराब फॉर्म के चलते उन्हें टीम से भी बाहर किया गया।

सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बने अय्यर (India Squad for Ireland England Series 2026)

सूर्यकुमार यादव की जगह मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया आधिकारिक कप्तान नियुक्त किया गया। बीसीसीआई के नीति-निर्धारकों ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और उनकी समिति द्वारा भेजे गए श्रेयस अय्यर के नाम को हरी झंडी दे दी। अय्यर आज होने वाली चयन समिति की बैठक में नए कप्तान के रूप में भी शामिल हुए।

India Squad 1

श्रेयस अय्यर के करियर में बड़ा यू-टर्न

श्रेयस अय्यर के लिए यह फैसला किसी बड़े यू-टर्न से कम नहीं है। टीम में मजबूत मिडिल ऑर्डर और कड़े कॉम्पिटिशन के कारण दिसंबर 2023 से अय्यर को भारत की टी20 प्लेइंग-XI में मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ प्री-वर्ल्ड कप सीरीज में चयन के बावजूद उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था। लेकिन अब बोर्ड ने उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताते हुए उन्हें सीधे टीम की कमान सौंपने का फैसला किया है।

सूर्यकुमार यादव बुरी तरह रहे हैं फ्लॉप

यह फैसला इसलिए सबसे ज्यादा हैरान करने वाला है क्योंकि महज तीन महीने पहले मार्च 2026 में सूर्यकुमार यादव ने अपनी कप्तानी में भारत को टी20 वर्ल्ड कप का ऐतिहासिक खिताब जिताया था। अहमदाबाद की उस जादुई रात के बाद माना जा रहा था कि सूर्या का खराब फॉर्म भुला दिया जाएगा, लेकिन सेलेक्टर्स ने भविष्य को देखते हुए कड़ा फैसला लिया है।

सूर्या भले ही कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी या रोहित शर्मा जैसे पारंपरिक कप्तानों की तरह आक्रामक छवि वाले न रहे हों, लेकिन वे मैदान के चारों तरफ (360 डिग्री) शॉट खेलने वाले एक महान बैटिंग इनोवेटर के रूप में याद किए जाएंगे। हालांकि, हालिया फॉर्म ने उनके कप्तानी और टीम में स्थान दोनों पर पूर्णविराम लगा दिया है।

वैभव सूर्यवंशी को मिला टिकट

इस टीम सिलेक्शन का एक और सबसे बड़ा आकर्षण 15 वर्षीय युवा बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी का चयन होने जा रहा है। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए ऑरेंज कैप जीतकर इतिहास रचने वाले वैभव को सेलेक्टर्स उनके हालिया विस्फोटक प्रदर्शन का इनाम देते हुए आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय सीनियर टीम में शामिल करने जा रहे हैं।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+