AI Fashion Models: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार मॉडल करेंगे रैंप वॉक, फैशन वर्ल्ड में भी खत्म होंगी जॉब?
AI Fashion Models: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल सिर्फ टेक्नोलॉजी में नहीं हो रहा है। फिल्म मेकिंग से लेकर क्रिएटिव कामों में भी इस तकनीक का खूब इस्तेमाल हो रहा है। इसके बाद से यह सवाल भी उठ रहे हैं कि क्या क्रिएटिव दुनिया में अब इंसानों की जरूरत कम होगी और यहां भी एआई की वजह से नौकरियों पर संकट आएगा? आज एआई मॉडल रैंप वॉक कर रहे हैं, ड्रेस डिजाइन कर रहे हैं और यहां तक की फैशन शो के लिए थीम तक सजेस्ट कर रहे हैं।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाए गए वर्चुअल मॉडल्स की आज खूब चर्चा हो रही है। दुनिया भर में Lil Miquela, Shudu, Imma जैसी डिजिटल इन्फ्लुएंसर बड़ी कंपनियों के लिए ब्रांड प्रमोशन कर रही हैं। साथ ही, करोड़ों की कमाई भी कर रही हैं। सवाल उठता है कि क्या इंसानी मॉडल्स और चेहरे अब पीछे छूटते जा रहे हैं?

AI Fashion Models एक मजबूत विकल्प
AI मॉडल्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उन्हें सेट पर बुलाने की जरूरत नहीं होती, न ही उन्हें मेकअप या ब्रेक की जरूरत होती है। बस एक कोड और एक डिजाइन फाइल से वे कभी भी, कहीं भी फोटोशूट और वीडियो फॉर्म तैयार हो सकते हैं। यही कारण है कि बड़ी-बड़ी कंपनियां इन्हें तेजी से अपना रही हैं। भारत में भी यह ट्रेंड अब धीरे-धीरे पकड़ बना रहा है। कुछ स्टार्टअप्स वर्चुअल मॉडलिंग को लेकर काम कर रहे हैं, जहां फैशन डिजाइनर अपनी डिज़ाइंस को रैंप पर उतारने के लिए असली मॉडल्स की बजाय AI मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: AI Political Leader: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार होंगे भविष्य के नेता? तकनीक ही चलाएगी सरकार
AI Fashion Models की वजह से रैंप मॉडल की जरूरत नहीं बचेगी?
लेकिन इसका दूसरा पहलू भी है। कई फैशन मॉडल्स और रचनात्मक पेशेवरों का कहना है कि यह तकनीकी क्रांति एक प्रकार की 'रचनात्मक बेरोजगारी' को जन्म दे रही है। जब चेहरा, हावभाव और अभिनय भी आर्टिफिशियल हो जाए, तो क्या इंसान की भूमिका खत्म हो जाएगी?
इसके अलावा, नैतिकता का प्रश्न भी सामने है। क्या AI मॉडल्स किसी असली चेहरे की कॉपी हैं? क्या इनके ज़रिए किसी की पहचान चोरी हो सकती है? क्या इनका उपयोग गलत उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता? टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्चुअल इन्फ्लुएंसर्स का युग अभी शुरुआत में है और यह आने वाले समय में विज्ञापन, मनोरंजन और यहां तक कि राजनीति तक में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: AI Past Life Simulator: पिछले जन्म में किसान थे या राजा? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से मिलेगा जवाब












Click it and Unblock the Notifications