UP: अखिलेश का चुनावी ब्रह्मास्त्र! बेटियों की शिक्षा FREE और EVM की विदाई, 2027 के लिए SP का महा-संकल्प

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 की सियासी जंग की बिसात अभी से बिछनी शुरू हो गई है। समाजवादी पार्टी (SP) के मुखिया अखिलेश यादव ने 'मिशन 2027' के लिए अपने तरकश से ऐसे तीर निकाले हैं, जिन्होंने अभी से सत्तारूढ़ भाजपा (BJP) के खेमे में हलचल मचा दी है। बेटियों की मुफ्त शिक्षा से लेकर लोकतंत्र की सबसे बड़ी बहस 'EVM' पर अखिलेश ने आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है।

अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि सत्ता में वापसी के लिए वह न केवल पुरानी व्यवस्थाओं को चुनौती देंगे, बल्कि हर वर्ग को साधने के लिए बड़े और लुभावने वादे भी करेंगे। आइए जानतें हैं सपा सुप्रीमो ने क्या कहा और 2027 के लिए क्या है सपा का पूरा रोडमैप?

Akhilesh Yadav

'सरकार आते ही खत्म करेंगे EVM'

अखिलेश यादव ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाते हुए EVM को पूरी तरह हटाने की बात दोहराई है। उन्होंने इंग्लैंड का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां बैलेट पेपर से चुनाव हुए, वैसे ही भारत में भी होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में एक 'मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया' काम कर रहा है जो वोटर लिस्ट में धांधली कर रहा है। अखिलेश ने चेतावनी देते हुए कहा कि "चाहे आज हो या कल, एक साल लगे या सौ साल, हम एक दिन EVM को खत्म करके रहेंगे।' उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की शिकायतों के बावजूद चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है।

बेटियों को 'KG से PG' तक मुफ्त पढ़ाई

महिलाओं और युवाओं को अपने पाले में लाने के लिए अखिलेश यादव ने अब तक का सबसे बड़ा सामाजिक कार्ड खेला है। उन्होंने ऐलान किया कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो बेटियों को KG से लेकर PG तक की शिक्षा पूरी तरह मुफ्त दी जाएगी।

दो दिन का सरकारी अवकाश

इसके साथ ही, भाजपा के कोर वोटर बैंक माने जाने वाले क्षत्रिय समाज को साधने के लिए उन्होंने 'महाराणा प्रताप जयंती' पर दो दिन के सरकारी अवकाश की घोषणा की और लखनऊ में महाराणा प्रताप की सोने के भाले वाली भव्य प्रतिमा लगाने का वादा भी किया।

UP में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का झंझट खत्म, अब नहीं कटेगी बिना बैलेंस के बिजली, घर आएंगे पोस्टपेड बिल
UP में स्मार्ट प्रीपेड मीटर का झंझट खत्म, अब नहीं कटेगी बिना बैलेंस के बिजली, घर आएंगे पोस्टपेड बिल

महंगाई, स्मार्ट मीटर और निजीकरण पर सरकार को घेरा

सपा प्रमुख ने सरकार की आर्थिक नीतियों को 'पूंजीवादी' करार देते हुए महंगाई के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां घाटे में हैं और सरकार जल्द ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर डाका डालने वाली है। जेवर (नोएडा) इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि इस एयरपोर्ट का उद्घाटन केवल इसे निजी हाथों में बेचने के लिए किया गया है। स्मार्ट मीटर पर भी उन्होंने सरकार को लपेटते हुए कहा कि बिजली उत्पादन बढ़ाए बिना जनता पर भारी-भरकम बिल थोपे जा रहे हैं।

UP में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ? लिस्ट में सपा की बागी विधायक का भी नाम
UP में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ? लिस्ट में सपा की बागी विधायक का भी नाम

UP में कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

अखिलेश ने NCRB के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि यूपी में कानून-व्यवस्था 'जीरो' हो चुकी है और SC-ST समाज पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि INDIA गठबंधन पूरी तरह एकजुट रहेगा और 2027 में उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिलेगा।

UP गेस्ट हाउस कांड से CM योगी ने सपा का आचरण बताया, 33% महिला आरक्षण पर विपक्ष को तंज- गिरगिट भी शर्मिंदा होए
UP गेस्ट हाउस कांड से CM योगी ने सपा का आचरण बताया, 33% महिला आरक्षण पर विपक्ष को तंज- गिरगिट भी शर्मिंदा होए
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+