UP गेस्ट हाउस कांड से CM योगी ने सपा का आचरण बताया, 33% महिला आरक्षण पर विपक्ष को तंज- गिरगिट भी शर्मिंदा होए
Yogi Adityanath On UP Guest House Kand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार (30 अप्रैल) को विधानसभा के एक दिवसीय विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर इन दलों में नैतिक साहस है, तो उन्हें सदन में आकर लोकसभा में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
CM योगी ने साफ कहा कि आप लोगों का रवैया देखकर तो गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा और कांग्रेस 'आदतन महिला-विरोधी' हैं और दिल्ली से लखनऊ आते ही अपना रंग बदल लेते हैं। इतना ही नहीं, सीएम योगी ने सपा के आचरण पर रोशनी डालते हुए, 1995 के यूपी गेस्ट हाउस कांड को याद दिलाया। आइए जानते हैं सीएम योगी ने क्या-क्या कहा?

CM Yogi का मुख्य हमला
UP गेस्ट हाउस कांड (UP Guest House Kand) का जिक्र करते हुए योगी ने सपा के पुराने आचरण को याद दिलाया और कहा कि उनके शासन में 'बेटियां सपा के किसी भी सदस्य को देखकर कांप उठती थीं। सपा पर 'गिरगिट की तरह रंग बदलने' का आरोप लगाते हुए कहा कि जब 33% महिला आरक्षण की बात आती है तो वे समर्थन दिखाते हैं, लेकिन सदन में बिल का विरोध क्यों किया? उन्होंने दावा किया कि सपा-कांग्रेस और INDIA गठबंधन लगातार कोशिश कर रहे हैं कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू ही न हो।
क्या होगा विशेष सत्र में?
सरकार आज के विशेष विधानसभा सत्र में सपा और कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्तावला रही है। इसका मकसद 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष को 'महिला-विरोधी' के रूप में घेरना है। विपक्ष इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध कर रहा है।
CM योगी ने क्या-क्या कहा?
- 'अगर सपा और कांग्रेस के सदस्यों को लगता है कि उनके नेता गलत थे, तो या तो माफी मांगें या निंदा प्रस्ताव का समर्थन करें।'
- 'देश जानता था कि सपा-कांग्रेस महिला-विरोधी हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का समर्थन करके अपनी छवि सुधारने का मौका था, लेकिन उन्होंने गंवा दिया।'
- '2017 में डबल इंजन सरकार आई तो डेढ़ साल में 2 करोड़ से ज्यादा शौचालय बनवाए। सपा वाले हंसते थे- 'शौचालय क्या करेंगे?' आप खुद को समाजवादी कहते हैं, लेकिन आधी आबादी की गरिमा और प्रगति के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।'
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
- CM योगी ने विपक्ष के शासनकाल की तुलना में मोदी सरकार की योजनाएं भी गिनाईं:
- 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त LPG कनेक्शन
- आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ महिलाओं को 5 लाख तक का स्वास्थ्य कवर
- 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन
- 4 करोड़ गरीबों को 'गरीब आवास' योजना का लाभ
विशेष सत्र में आज इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होगी। CM योगी ने सभी विधायकों से अपील की है कि वे बहस में सक्रिय रूप से हिस्सा लें।












Click it and Unblock the Notifications