IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?

IPL 2026 Aravinda de Silva: भारत में आईपीएल अपने रोमांचक मोड़ पर है। वहीं दूसरी तरफ पड़ोसी देश श्रीलंका से एक ऐसी खबर आई है जिसने क्रिकेट जगत को हिला कर रख दिया है। श्रीलंका को 1996 का वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले दिग्गज क्रिकेटर अरविंद डी सिल्वा के कोलंबो स्थित घर पर एक शव मिला है। मृतक की पहचान श्रीलंकन एयरलाइंस के पूर्व सीईओ कपिला चंद्रसेना के रूप में हुई है।

मौत की जांच में जुटी पुलिस (IPL 2026 Aravinda de Silva)

पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक कपिला चंद्रसेना का शव कोलंबो के पॉश इलाके कोल्लुपिटिया में स्थित अरविंद डी सिल्वा के निवास पर पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर पुलिस इसे आत्महत्या के एंगल से देख रही है, लेकिन मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

IPL 2026 1

परिवार में पसरा मातम का माहौल

जांच में यह बात भी सामने आई है कि अरविंद डी सिल्वा और कपिला चंद्रसेना के बीच गहरा पारिवारिक संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं। यही कारण था कि दोनों परिवारों के बीच अक्सर आना-जाना लगा रहता था। इस घटना के बाद डी सिल्वा के परिवार में मातम का माहौल है।

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे थे चंद्रसेना

कपिला चंद्रसेना का नाम पिछले कुछ समय से विवादों में रहा है। वे और उनकी पत्नी एक बड़े भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में आरोपी थे। यह मामला एयरबस विमान सौदे से जुड़ी एक संदिग्ध डील से संबंधित था, जिसने श्रीलंका की राजनीति और कॉरपोरेट जगत में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस दबाव के बीच हुई संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

IPL 2026: केकेआर कैसे करेगी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई, रेस हुई दिलचस्प, अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी
IPL 2026: केकेआर कैसे करेगी प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई, रेस हुई दिलचस्प, अन्य टीमों के लिए खतरे की घंटी

डी सिल्वा की विरासत पर कोई आंच?

अरविंद डी सिल्वा श्रीलंका के महानतम क्रिकेटरों में शुमार हैं। 1996 वर्ल्ड कप फाइनल में उनके यादगार शतक को आज भी क्रिकेट प्रेमी याद करते हैं। हालांकि, इस घटना से उनका नाम सीधे तौर पर किसी अपराध से नहीं जुड़ा है, लेकिन उनके घर पर हुई इस मौत ने उन्हें चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है।

संजीव गोयनका के भाई ने खोली IPL की पोल, नौटंकी का अड्डा बन चुके टूर्नामेंट को लेकर BCCI को चेताया
संजीव गोयनका के भाई ने खोली IPL की पोल, नौटंकी का अड्डा बन चुके टूर्नामेंट को लेकर BCCI को चेताया
RR vs GT: वैभव का चेलगा जादू या गिल करेंगे धमाल? राजस्थान-गुजरात मैच में आज कौन जीतेगा
RR vs GT: वैभव का चेलगा जादू या गिल करेंगे धमाल? राजस्थान-गुजरात मैच में आज कौन जीतेगा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+