BCCI ने खिलाड़ियों की मनमानी पर लगाया ताला! IPL में देर रात की मुलाकातों पर लगेगा ब्रेक, सख्त पाबंदी लागू?

BCCI IPL 2026 Crackdown: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया है। बोर्ड ने खिलाड़ियों की सोशल मीडिया गतिविधियों, देर रात की आउटिंग और होटल कमरों में बाहरी मेहमानों की मौजूदगी को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं। बीसीसीआई की एंटी-करप्शन यूनिट (ACU) की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया है, जिसमें खिलाड़ियों की सुरक्षा और हनी ट्रैप जैसे जोखिमों का अंदेशा जताया गया है।

बीसीसीआई ने की मामले की जांच (BCCI IPL 2026 Crackdown)

जांच में सामने आया है कि कई युवा खिलाड़ी सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने के चक्कर में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कई फ्रेंचाइजियां सीजन के दौरान अस्थायी कंटेंट टीमें और इन्फ्लुएंसर्स हायर करती हैं। बीसीसीआई ने पाया कि कुछ खिलाड़ी इन कंटेंट क्रिएटर्स के इतने करीब आ गए कि उन्हें अपने होटल रूम और प्रतिबंधित ट्रेनिंग एरिया तक ले गए। एक मामले में तो एक व्लॉगर ने खिलाड़ी के निजी फुटेज का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए किया। जिसके बाद बोर्ड ने नाराजगी जाहिर की है।

IPL 2026 1

होटल रूम में देर रात मुलाकातों पर पाबंदी

एसीयू की रिपोर्ट के मुताबिक कुछ खिलाड़ियों के कमरों में देर रात तक बाहरी लोग मौजूद पाए गए। इसे सुरक्षा प्रोटोकॉल का बड़ा उल्लंघन माना गया है। अब फ्रेंचाइजियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि रात 10 बजे के बाद किसी भी बाहरी मेहमान से मुलाकात नहीं होगी। मेहमानों से केवल होटल की लॉबी या सार्वजनिक जगहों पर ही मिलना होगा। परिवार या दोस्तों को बुलाने से पहले टीम मैनेजर से लिखित अनुमति लेनी होगी।

IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?
IPL 2026 के बीच वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर के घर में मिली लाश! जांच में जुटी पुलिस, आखिर किसकी हुई मौत?

देर रात की आउटिंग और हनी ट्रैप का खतरा

बोर्ड की सबसे बड़ी चिंता खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर है। एक घटना में एक खिलाड़ी देर रात तक दोस्तों के साथ बाहर रहा और टीम अधिकारियों के फोन तक नहीं उठाए। बीसीसीआई ने टीमों को आगाह किया है कि अनजान लोगों से बढ़ती नजदीकियां खिलाड़ियों को हनी ट्रैप या फिक्सिंग जैसे जाल में फंसा सकती हैं। बोर्ड का मानना है कि सीनियर खिलाड़ी प्रोटोकॉल समझते हैं, लेकिन पहली बार आईपीएल खेल रहे युवाओं को इस ग्लैमर के खतरों से आगाह करना जरूरी है।

IPL 2026: कौन है SRH की ये मिस्ट्री गर्ल? खूबसूरती और टैलेंट ने जीता फैंस का दिल, फैंस ढूंढ रहे हैं नाम!
IPL 2026: कौन है SRH की ये मिस्ट्री गर्ल? खूबसूरती और टैलेंट ने जीता फैंस का दिल, फैंस ढूंढ रहे हैं नाम!
भारी बेइज्जती के बाद पंजाब किंग्स ने उठाया अहम कदम, खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी पूरी तरह से रोक
भारी बेइज्जती के बाद पंजाब किंग्स ने उठाया अहम कदम, खिलाड़ियों की मनमानी पर लगेगी पूरी तरह से रोक
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+