IPL 2026: कौन है SRH की ये मिस्ट्री गर्ल? खूबसूरती और टैलेंट ने जीता फैंस का दिल, फैंस ढूंढ रहे हैं नाम!
IPL 2026, mystery girl: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के इस सीजन में मैदान पर चौकों-छक्कों की बरसात के साथ-साथ स्टैंड्स में मौजूद फैंस भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच हाल ही में हुए मुकाबले में एक मिस्ट्री गर्ल ने अपनी सादगी और स्टाइल से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। सफेद रफल टॉप और ब्लू जींस में नजर आई इस महिला फैन की तस्वीरें देखते ही देखते वायरल हो गईं।
मैच के बीच वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल की तस्वीर (IPL 2026, mystery girl)
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जब सनराइजर्स की टीम केकेआर के सामने संघर्ष कर रही थी। तब कैमरे की नजर स्टैंड्स में बैठी एक खूबसूरत फैन पर टिकी। स्टाइलिश सनग्लासेस पहने इस लड़की के चेहरे पर मैच के उतार-चढ़ाव साफ देखे जा सकते थे। हालांकि हैदराबाद यह मैच हार गई, लेकिन सोशल मीडिया पर इस फैन ने सबका दिल जीत लिया। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा कि खेल हार गए, लेकिन अटेंशन (ध्यान) नहीं।

कौन हैं प्रज्ञा नयन सिन्हा?
इंटरनेट पर मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हुई इस फैन का नाम प्रज्ञा नयन सिन्हा है। प्रज्ञा का जन्म 17 अगस्त 1998 को झारखंड के गिरिडीह में हुआ था। गिरिडीह के बीएनसी डीएवी स्कूल से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित संस्थान BITS पिलानी का रुख किया। प्रज्ञा के पास स्नातक और स्नातकोत्तर (PG) की डिग्रियां भी हैं, जो उन्हें ग्लैमर वर्ल्ड के सबसे खास चेहरों में से एक बनाती हैं।
तेलुगु सिनेमा का चर्चित चेहरा
झारखंड से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रज्ञा ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री, खासकर तेलुगु सिनेमा में अपनी एक खास पहचान बनाई है। साल 2024 में वे चक्रव्यूह: द ट्रैप और मराठी फिल्म फौजी में नजर आईं। साल 2026 में उनकी तेलुगु फिल्म मिशन C1000' रिलीज हुई है, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना की जा रही है।
बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन अपनी टीम के प्रति जुनून के लिए मशहूर हैं, लेकिन अब प्रज्ञा नयन सिन्हा की चर्चा भी ऑरेंज आर्मी के फैंस के बीच तेज हो गई है। फैंस उन्हें टीम की नई लकी चार्म बता रहे हैं।















Click it and Unblock the Notifications