Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 May: DC vs KKR, दिल्ली-केकेआर मैच में कौन जीता टॉस

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 May: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 51वें मुकाबले में शुक्रवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच होने वाला यह मैच सिर्फ दो अंकों के लिए नहीं, बल्कि टूर्नामेंट में बने रहने की आखिरी लड़ाई है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

किसका पलड़ा रहा है भारी? (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 8 May)

इतिहास पर नजर डालें तो इन दोनों टीमों के बीच अब तक 36 मुकाबले हुए हैं। आंकड़ों में कोलकाता का पलड़ा थोड़ा भारी है। केकेआर ने 19 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दिल्ली 16 बार विजयी रही है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा। पिछले सीजन (2025) में भी कोलकाता ने दिल्ली को 14 रनों से मात दी थी, जिससे मेजबान टीम पर मनोवैज्ञानिक दबाव रहेगा।

Aaj Ke Match 1

दोनों टीमों के लिए जीत बेहद जरूरी

10 मैचों में 8 अंकों के साथ दिल्ली सातवें स्थान पर है। उन्हें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए चारों मैच जीतने होंगे। कोलकाता की स्थिति और भी नाजुक है। आठवें स्थान पर मौजूद केकेआर को अगले पांचों मैच जीतने होंगे, तभी वे 17 अंकों के सुरक्षित आंकड़े तक पहुंच पाएंगे। अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है।

DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली-केकेआर में भिड़ंत! अक्षर की कप्तानी में DC पलटेगी बाजी?
DC vs KKR: प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दिल्ली-केकेआर में भिड़ंत! अक्षर की कप्तानी में DC पलटेगी बाजी?

केएल राहुल पर निर्भर है दिल्ली की बल्लेबाजी

सूत्रों की मानें तो दिल्ली की टीम कोलकाता के स्पिन जुड़वा सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के खतरे को कम करने के लिए एक सपाट पिच का इस्तेमाल कर सकती है। यह वही ट्रैक है जिस पर दिल्ली ने इस सीजन में 264 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह केएल राहुल पर निर्भर दिख रही है, जबकि मध्यक्रम की अनिश्चितता टीम की बड़ी कमजोरी है। दूसरी ओर केकेआर के लिए रिंकू सिंह संकटमोचक बने हुए हैं। सुनील नरेन ने दिल्ली के खिलाफ अब तक 30 विकेट चटकाए हैं, जो उन्हें मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ा खतरा बनाता है।

200000000000: रिटायरमेंट के बाद भी कायम है DHONI का जलवा, बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरकर रचा इतिहास
200000000000: रिटायरमेंट के बाद भी कायम है DHONI का जलवा, बिहार-झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स भरकर रचा इतिहास

प्लेइंग इलेवन (Playing XI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, कार्तिक त्यागी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार।

IPL 2026 के बीच मचा बड़ा बवाल, स्टार क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड ने की शर्मनाक हरकत? BCCI ने लिया कड़ा एक्शन!
IPL 2026 के बीच मचा बड़ा बवाल, स्टार क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड ने की शर्मनाक हरकत? BCCI ने लिया कड़ा एक्शन!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+