Budhaditya Yoga : बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-धन में होगा बड़ा लाभ!
Budhaditya Yoga : जब सूर्य और बुध एक साथ आते हैं तब बुधादित्य योग बनता है जो कि बहुत ज्यादा ही शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र में इसे बुद्धि, व्यापार, सफलता और मान-सम्मान का कारक माना गया है। काशी के पंडित दयानंद शास्त्री ने कहा कि आज बना यह शुभ योग कुछ राशियों के लिए भाग्य के द्वार खोल सकता है।
उन्होंने कहा कि आज का योग मेष, मिथुन, सिंह, कन्या और तुला राशि के लिए खास संयोग लेकर आया है, इन सभी को नौकरी, बिजनेस, शिक्षा और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं।

मेष राशि को मिल सकता है प्रमोशन
बुधादित्य योग मेष राशि वालों के आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करेगा। नौकरी में बॉस आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं। लंबे समय से प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का इंतजार कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में नई डील फाइनल होने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा।
मिथुन राशि को सफलता मिलने की संभावना
यह योग मिथुन राशि वालों के लिए सबसे ज्यादा लाभकारी माना जा रहा है क्योंकि बुध आपकी राशि के स्वामी हैं। आपकी वाणी और बुद्धि से लोग प्रभावित होंगे। इंटरव्यू, परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलने की संभावना है। मार्केटिंग, मीडिया, लेखन, शिक्षा और व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है। नए संपर्क भविष्य में लाभ दिलाएंगे।
सिंह राशि को मिलेगा मान-सम्मान
सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि वालों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति, प्रशासन और नेतृत्व से जुड़े लोगों को नई पहचान मिलेगी। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुके हुए सरकारी काम पूरे होने की संभावना है।
कन्या राशि को मिलेगी शिक्षा में बड़ी सफलता
कन्या राशि वालों को बुधादित्य योग करियर और शिक्षा में बड़ी सफलता दिला सकता है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी और वेतन वृद्धि के संकेत हैं। व्यापार में समझदारी से लिया गया फैसला लाभ देगा। निवेश के लिए समय अच्छा माना जा रहा है।
तुला राशि को मिलोगा आर्थिक लाभ
तुला राशि वालों के लिए यह योग भाग्य को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। विदेश यात्रा या नए प्रोजेक्ट से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
Budhaditya Yoga के लिए क्या करें उपाय?
सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। उसके बाद जल में लाल फूल और अक्षत डालें। "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का 108 बार जाप करें। फिर हरी मूंग, हरे वस्त्र या पान का दान करें। आज के दिन गाय को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाएगा। आज किसी का अपमान ना करें और बिना सोच-समझ के निवेश करने से बचें।














Click it and Unblock the Notifications