Aaj Ka Mausam: आसमान बरसा रहा आग! यूपी-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट लेकिन 19 राज्यों में आंधी-पानी की आशंका

Aaj Ka Mausam: उत्तर से लेकर दक्षिण तक गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया हुआ है, लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट लोगों को परेशान करने वाला है। IMD ने बिहार, झारखंड, ओडिशा और उत्तराखंड सहित 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और कहा है कि अगले 17 घंटों के भीतर देश केकई राज्यों में मौसम बिगड़ेगा, इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

आज जिन 19 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना है, उनमें उत्तराखंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, सिक्किम और आंध्र प्रदेश शामिल हैं।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 20 मई को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कई इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है, जहां अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने 21 मई के लिए भी लू की चेतावनी दी है, जिसके दौरान हवा के झोंके 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में 'हीटवेव' का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है, जहां बांदा जिले में तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में तापमान के 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका जताई है। 20 से 25 मई के बीच राज्य में तेज़ गर्म हवाएं चल सकती हैं। आगरा, नोएडा, जालौन, बरेली, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर के लिए 'हीटवेव' का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

बिहार में 20 से 25 मई तक आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में हवाएं 81 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुँच सकती हैं। राजधानी पटना में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है, वहीं पूर्णिया, भागलपुर और गया जिलों में भी वर्षा के लिए चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में रेन अलर्ट

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी आज भी बारिश की आशंका है, जिसके लिए Yellow अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में होगी बर्फबारी

उत्तराखंड में 20 से 23 मई के बीच मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद है। इस दौरान कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, हालांकि कुछ इलाकों में अभी भी लू जैसे हालात बने रह सकते हैं। राजधानी देहरादून में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि उत्तरकाशी और चमोली जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना

शिमला, मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और ऊना में हल्की बारिश-आंधी की चेतावनी है। 40-50 किमी/घंटे की हवाएं चलने का अनुमान है।जिससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।

दक्षिण भारत में भारी वर्षा होगी

नीलगिरी, थेनी, डिंडीगुल और मदुरै में भारी वर्षा होगी। चेन्नई में कुछ इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है तो वहीं कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी है , जबकि कर्नाॉक के कई जिलों में शाम तक बरसात हो सकती है।

राजस्थान में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी

राजस्थान में 20 से 25 मई तक लू और भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान है। जयपुर सहित राज्य के अधिकांश जिलों में गर्म हवाएं चल सकती हैं। बीकानेर, जैसलमेर, कोटा और श्रीगंगानगर जैसे क्षेत्रों के लिए भी भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है।

यह पढ़ें: UP Temperature: बांदा बना 'तंदूर'! तापमान 47° पार, Lucknow-कानपुर का क्या हाल? 5 दिन कैसा रहेगा मौसम-कब राहत?
यह पढ़ें: UP Temperature: बांदा बना 'तंदूर'! तापमान 47° पार, Lucknow-कानपुर का क्या हाल? 5 दिन कैसा रहेगा मौसम-कब राहत?
यह पढ़ें:India Heatwave Alert: दिल्ली से महाराष्ट्र तक आग उगलती गर्मी, आखिर क्यों आग की भट्टी बनता जा रहा भारत?
यह पढ़ें:India Heatwave Alert: दिल्ली से महाराष्ट्र तक आग उगलती गर्मी, आखिर क्यों आग की भट्टी बनता जा रहा भारत?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+