IPL 2026 के बीच मचा बड़ा बवाल, स्टार क्रिकेटर की गर्लफ्रेंड ने की शर्मनाक हरकत? BCCI ने लिया कड़ा एक्शन!

IPL 2026 star Cricketer girlfriend: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के बीच एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक आईपीएल खिलाड़ी की गर्लफ्रेंड पर टीम की गोपनीय जानकारियां (Team Secrets) बाहर शेयर करने के गंभीर आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना एक बार नहीं बल्कि दो बार हुई है, जिसके बाद बीसीसीआई (BCCI) अब सख्त कदम उठाने की तैयारी में है।

बीसीसीआई के पास पहुंची शिकायत (IPL 2026 star Cricketer girlfriend)

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक फ्रेंचाइजी को अपनी टीम की आंतरिक रणनीतियों के लीक होने का आभास हुआ। जांच में एक खिलाड़ी की महिला मित्र (Girlfriend) की भूमिका संदिग्ध पाई गई। क्रिकब्लॉगर की रिपोर्ट के मुताबिक फ्रेंचाइजी मालिकों ने तुरंत बीसीसीआई से संपर्क कर इस तरह की हरकतों की शिकायत की और खेल की अखंडता बनाए रखने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है।

IPL 2026 1

क्या आईपीएल से खत्म होगा गर्लफ्रेंड कल्चर?

इस घटना के बाद बीसीसीआई अब आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों के साथ रहने वाली उनकी महिला मित्रों और पार्टनर को लेकर नए प्रोटोकॉल पर चर्चा कर रहा है। बोर्ड के सूत्रों का कहना है कि भविष्य में गर्लफ्रेंड कल्चर पर पूर्ण प्रतिबंध या बेहद कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं। टीम की रणनीतिक बैठकों के दौरान परिजनों या पार्टनर की मौजूदगी पूरी तरह प्रतिबंधित हो सकती है।

किस खिलाड़ी की है गर्लफ्रेंड नहीं हुआ है खुलासा

इसके अलावा संवेदनशील जानकारी के लीक होने से बचाने के लिए खिलाड़ियों और उनके करीबियों के लिए नए डिजिटल प्रोटोकॉल लागू किए जा सकते हैं। यदि कोई भी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है, तो उन पर भारी जुर्माना या निलंबन की कार्रवाई हो सकती है।

इस सीजन में हार्दिक पंड्या, यशस्वी जायसवाल, अर्शदीप सिंह और ईशान किशन जैसे कई बड़े खिलाड़ी अपनी पार्टनर के साथ नजर आए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में किसी विशेष खिलाड़ी या उनकी गर्लफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इस विवाद ने सभी फ्रैंचाइजी को सतर्क कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+