PM Narendra Modi: 'रोम में आपका स्वागत है दोस्त', मोदी-मेलोनी की नई सेल्फी वायरल, Melodi फिर चर्चा में

PM Narendra Modi: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली पहुंचते ही वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने उनका खास अंदाज में स्वागत किया। जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा की, जिसमे उन्होंने लिखा, 'मेरे दोस्त, रोम में आपका स्वागत है।' मेलोनी द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों नेता इटली के मशहूर ऐतिहासिक स्थल कोलोसियम के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं।

जैसे ही सोशल मीडिया पर ये तस्वीर सामने आई सोशल मीडिया पर #Melodi भी ट्रेंड करने लगा और दोनों ही नेता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए। कई लोगों ने लिखा कि 'भारत-इटली रिश्ते अब नई ऊंचाई पर हैं।' वहीं कुछ यूजर्स ने दोनों नेताओं को 'ग्लोबल पॉलिटिक्स की पावर जोड़ी' तक कह दिया।

PM Narendra Modi

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के आखिरी पड़ाव में इटली की राजधानी रोम पहुंचे हैं। जिसमें नॉर्वे, स्वीडन, नीदरलैंड और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के पड़ाव शामिल थे। यह यात्रा भारत-इटली संबंधों को मजबूत करने के लिए है जो कि पहले से ही 'संयुक्त रणनीतिक कार्य योजना 2025-2029' को सक्रिय रूप से आगे बढ़ा रहे हैं, इनमें व्यापार भी शामिल है, जो कि 2025 में $16.77 बिलियन तक पहुंच गया है।

पीएम मोदी ने लिखा-'भारत की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी'

इससे पहले पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा था कि ' वे इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला और प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से मिलेंगे और साथ ही संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के मुख्यालय का भी दौरा करेंगे, जिससे बहुपक्षवाद और वैश्विक खाद्य सुरक्षा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।'

कौन हैं जॉर्जिया मेलोनी?

15 जनवरी 1977 को जन्मी इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। वो अक्टूबर 2022 से इस पद पर हैं और इतालवी गणराज्य के इतिहास में दूसरी सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार की प्रमुख हैं मेलोनी की पार्टी Brothers of Italy ने 2022 के चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। उनकी पहचान राष्ट्रवाद, सख्त इमिग्रेशन पॉलिसी और पारंपरिक मूल्यों के समर्थन के लिए होती है।

'मेलोनी को दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला'

वह 'ब्रदर्स ऑफ़ इटली' (FdI) की अध्यक्ष रह चुकी हैं, 2024 में, फोर्ब्स ने मेलोनी को दुनिया की तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला के रूप में स्थान दिया था जबकि टाइम पत्रिका ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था। साल 2025 में पोलिटिको ने उन्हें यूरोप की सबसे शक्तिशाली हस्ती माना था।

मेलोनी को एक मजबूत और बेबाक नेता

यूरोप की राजनीति में मेलोनी को एक मजबूत और बेबाक नेता माना जाता है। भारत के साथ उनके रिश्ते भी काफी अच्छे हैं। पीएम मोदी और मेलोनी कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर साथ नजर आ चुके हैं। G20 Summit से लेकर COP बैठकों तक दोनों नेताओं की तस्वीरें अक्सर चर्चा में रही हैं।

भारत और इटली के रिश्ते हुए मजबूत

इटली दौरे के दौरान पीएम मोदी कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा है कि दोनों देशों के बीच डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, क्लीन एनर्जी और निवेश को लेकर बड़े समझौते भी हो सकते हैं। वहीं मेलोनी का गर्मजोशी भरा स्वागत यह दिखाता है कि भारत और इटली के रिश्ते केवल कूटनीति तक सीमित नहीं, बल्कि व्यक्तिगत नेतृत्व स्तर पर भी काफी मजबूत हो चुके हैं।

यह पढ़ें:PM Modi Italy Visit: इटली दौरे पर रोम पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम
यह पढ़ें:PM Modi Italy Visit: इटली दौरे पर रोम पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर हुआ ग्रैंड वेलकम
यह पढ़ें:Marco Rubio India Visit: 4 दिनों के भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री, इन शहरों का करेंगे दौरा
यह पढ़ें:Marco Rubio India Visit: 4 दिनों के भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री, इन शहरों का करेंगे दौरा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+