Covid-19 का खौफ : राजस्थान कोरोना से घर के मुखिया की मौत के बाद पत्नी, बेटे और बेटी ने हाथ की नस काटी

करौली ( राजस्थान) , 19 अप्रैल। राजस्थान में कोरोना का खौफ लोगों के दिलों-दिमाग पर किस कदर हावी हो गया है, ये घटना उसका एक जीता जागता उदाहरण है। इसमें कोरोना वायरस से परिवार के एक शख्स की मौत के बाद पूरा परिवार इस तरह से तनाव में आ गया कि पत्नी, बेटा और बेटी ने अपनी हाथ की नस काटकर सुसाइड करने की कोशिश की।

Wife, son and daughter cut Hand vein after death of head of house in Hindaun City Karauli Rajasthan

पूरा मामला राजस्थान के करौली जिले के हिन्डौनसिटी इलाके का है, जहां मंडावरा फाटक के पास रहने लखन लाल गुप्ता की दो दिन पहले कोरोना से मौत हो गई थी। पिता का इलाज करवा रहा बेटा भी कोरोना से संक्रमित हो गया। उसका अभी जयपुर में उपचार चल रहा है।

लखन की कोरोना से हुई मौत के बाद परिवार के बाकी लोग तनाव में रहने लगे। इसकी वजह से परिवार की महिला और भाई-बहन ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से घर का दरवाजा तोडकर तीनों को बाहर निकाला जिसके बाद एंबुलेंस से तीनों को हिण्डौन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Wife, son and daughter cut Hand vein after death of head of house in Hindaun City Karauli Rajasthan

हिंडौन सिटी डीएसपी किशोरीलाल ने बताया कि फिलहाल तीनों का हिण्डौन के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस बीच पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि कोरोना के डर से परिवार ने सामुहिक सुसाइड की कोशिश की है या इस घटना के पीछे कोई और वजह भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+