Mumbai Water Cut: ठाणे, कल्याण, मीरा-भायंदर में 7 मई को 24 घंटे वॉटर सप्‍लाई रहेगी बंद, चेक करें Area List

Mumbai Water Cut: मुंबई महानगरीय क्षेत्र (MMR)के लोगों को 7 मई को पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। ठाणे, कल्याण-डोंबिवली और मीरा-भायंदर जैसे क्षेत्रों में 7 और 21 मई को मानसून की अनिश्चितता और रखरखाव कार्यों के कारण कई इलाकों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। निवासियों को पानी जमा करने और व्यवधानों के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

मीरा-भायंदर महानगरपालिका (एमबीएमसी) ने मीरा-भायंदर शहर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) से होने वाली पेयजल आपूर्ति 7 मई, गुरुवार से 24 घंटे के लिए निलंबित रखने की घोषणा की है।नगर निकाय के जल आपूर्ति विभाग के अनुसार, जांभुल स्थित बारवी जल शोधन संयंत्र से 7 मई दोपहर 12 बजे से 8 मई दोपहर 12 बजे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। हालांकि, स्टेम अथॉरिटी से आपूर्ति जारी रहेगी, लेकिन निवासियों को कम दबाव व देरी का सामना करना पड़ सकता है।

Mumbai Water Cut

मुंबई में क्‍यों की जा रही पानी की कटौती?

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि 23 अप्रैल को जल संसाधन विभाग की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। यह मानसून में संभावित देरी की चिंताओं के कारण है। निकाय ने एल नीनो और इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) के प्रभावों को वर्षा कम होने का प्रमुख कारण बताते हुए, भविष्य में जल संकट टालने के लिए एहतियाती उपाय किए गए हैं।

पानी का इस्‍तेमाल सावधानी से करें

एमबीएमसी के आंकड़ों के अनुसार, 5 मई को शहर को कुल 199.383 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) पानी मिला था, जिसमें एमआईडीसी से 117.057 एमएलडी और स्टेम अथॉरिटी से 82.326 एमएलडी शामिल था। निकाय ने निवासियों से इस अस्थायी व्यवधान में सहयोग करने और पानी का बुद्धिमानी से उपयोग करने की अपील की है।

ठाणे में 7 मई को छह घंटे नहीं आएगा पानी

इसी बीच, ठाणे में भी ऐसी ही जल कटौती की घोषणा की गई है। ठाणे महानगरपालिका (टीएमसी) ने बताया कि एमआईडीसी के रखरखाव कार्य के कारण कई क्षेत्रों में 7 मई दोपहर 12 बजे से 8 मई दोपहर 12 बजे तक 24 घंटे पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।

इस कार्य में जांभुल जल शोधन संयंत्र जलाशय पर बारवी ग्रेविटी पाइपलाइन 1, 2 और 3 की तत्काल मरम्मत व उन्नयन शामिल है। इस अवधि में दिवा, मुंब्रा (वार्ड 26 और 31 के कुछ हिस्सों को छोड़कर) और कलवा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में जल आपूर्ति पूरी तरह से निलंबित रहेगी।

इसके अलावा , वागले वार्ड समिति के तहत रूपादेवी पाड़ा, किसान नगर नंबर 2, नेहरू नगर और मनपाड़ा वार्ड समिति के तहत लोअर कोलशेत गांव भी इस कटौती से प्रभावित होंगे।

Mumbai Airport: 7 मई को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन बंद रहेगा, आखिर क्‍या है वजह?
Mumbai Airport: 7 मई को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन बंद रहेगा, आखिर क्‍या है वजह?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+