Mumbai Airport: 7 मई को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट का संचालन बंद रहेगा, आखिर क्‍या है वजह?

Mumbai Airport: मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर गुरुवार, 7 मई को फ्लाइट का संचालन 6 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पूरी तक बंद करने का ऐलान किया गया है। मॉनसून-पूर्व रखरखाव के लिए मुंबई एयरपोर्ट के दोनों रनवे बंद रहेंगे, जिससे इस एयरपोर्ट पर इस अवधि के दौरान कोई उड़ान आवाजाही नहीं होगी

मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (MIAL) ने एयरलाइंस और विमानन प्राधिकरणों ने करीब छह माह पूर्व ही इस बंदी की योजना बनाई थी। यह वार्षिक रखरखाव मॉनसून से पहले हवाई अड्डे के रखरखाव बनाए रखने के लिए आवश्यक है। मुंबई का तीव्र मॉनसून और जलभराव उड़ान सुरक्षा के लिए हर साल ऐसी तैयारी की जाती है।

Mumbai Airport

हालांकि अधिकांश एयरलाइंस ने अपने शेड्यूल समायोजित किए हैं, यात्रियों को रद्द उड़ानों, देरी या मार्ग बदलने की समस्या झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान, 1,033 एकड़ के रनवे सतहों का गहन निरीक्षण कर भारी उपयोग से हुई टूट-फूट की जांच की जाएगी। छह घंटे की इस बंदी से निर्धारित उड़ानों वाले यात्री सर्वाधिक प्रभावित होंगे।

एयरलाइंस सर्विस पुणे, अहमदाबाद या गोवा जैसे नजदीकी हवाई अड्डों पर डायवर्ट की जा सकती हैं। वहीं, कुछ लंबी दूरी की उड़ानें दिल्ली, बेंगलुरु या चेन्नई जैसे प्रमुख सेंटर से होते हुए संचालित की जा सकती हैं।

एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

एयरपोर्ट प्राधिकरणों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे के लिए निकलने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति एयरलाइंस या आधिकारिक CSMIA वेबसाइट पर जांच लें। सुबह 11 बजे से पहले या शाम 5 बजे के बाद की उड़ानों वाले यात्रियों को भी परिचालन संबंधी बैकलॉग के कारण संभावित देरी से बचने के लिए अतिरिक्त यात्रा समय लेकर चलने की सला दी है।

कैंसिल और रीशेड्यूल के लिए क्‍या करें यात्री?

रद्द या पुनर्निर्धारित उड़ानों से प्रभावित यात्रियों को रीबुकिंग या रिफंड विकल्पों के लिए अपनी संबंधित एयरलाइंस से संपर्क करना चाहिए। यह अस्थायी निलंबन मार्च में पश्चिम एशिया हवाई क्षेत्र के मुद्दों के कारण 170 से अधिक उड़ानें रद्द होने जैसी हालिया व्यवधानों के बाद आया है। हालांकि यह बंदी पहले से निर्धारित और आवश्यक है, अधिकारियों ने असुविधा कम करने हेतु यात्रियों की तैयारी पर जोर दिया है।

Bengaluru Second Airport: बेंगलुरू में कहां बनेगा दूसरा नया एयरपोर्ट? लोकेशन हो गई फाइनल
Bengaluru Second Airport: बेंगलुरू में कहां बनेगा दूसरा नया एयरपोर्ट? लोकेशन हो गई फाइनल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+