Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज आंधी और बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे इन इलाकों के लिए भारी
Weather Delhi NCR: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिन की शुरुआत बादलों की आवाजाही के साथ होगी, जिससे उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, असली बदलाव दोपहर और शाम के वक्त देखने को मिलेगा जब दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। आइए जानतें हैं मौसम विभाग की ताजा चेतावनी क्या है? और कैसा रहेगा आपके इलाके के मौसम का हाल?
कल यानी 14 मई को दिल्ली के आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी, जिससे तापमान में बहुत अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी। 15 मई से मौसम साफ होने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और धूप का प्रभाव काफी तेज हो जाएगा। अधिकांश क्षेत्रों में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के मौसम का हाल
- उत्तर दिल्ली: यहां रात के समय 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली: आसमान में बादल छाए रहेंगे और रात के वक्त हल्की बारिश होने की पूरी संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
- उत्तर-पश्चिम दिल्ली: रात में धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है । हल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है।
- पश्चिम दिल्ली: इस इलाके में शाम के बाद मौसम में तेजी से बदलाव आएगा और तेज हवाएं चलेंगी । विभाग ने यहां बिजली चमकने के साथ हल्की बौछारें पड़ने की बात कही है।
- दक्षिण दिल्ली: दोपहर के बाद बादल गहराने लगेंगे और रात तक बारिश की स्थिति बन सकती है । यहां हवा के झोंकों की गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिलेगा । मौसम विभाग ने यहां के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
- नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं । आसमान में बादलों के कारण उमस से थोड़ी राहत मिल सकती है।
- मध्य दिल्ली: रात के समय मौसम बिगड़ने और तेज आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है । यहां भी हल्की बारिश होने की 25 से 50 प्रतिशत संभावना है।

NCR के शहरों में आज के मौसम का हाल
- नोएडा: रात के समय 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं कहर ढा सकती हैं । इसके साथ ही हल्की बारिश होने से मौसम ठंडा हो जाएगा।
- गाजियाबाद: यहां मुख्य रूप से आसमान साफ रहने के बाद अचानक बादल छाने की संभावना है । रात में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है ।
- गुरुग्राम: हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट है । यहां भी रात के समय मौसम में नमी बढ़ेगी।
- फरीदाबाद: मौसम विभाग ने यहां भी रात के समय आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है । धूल भरी हवाओं के चलने से दृश्यता में कमी आ सकती है।
16 मई का मौसम अपडेट
16 मई को दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का नया दौर शुरू होने जा रहा है । इस दिन आसमान पूरी तरह साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है, जिससे लू (Heatwave) जैसी स्थिति बन सकती है।
Today AQI: दिल्ली में आज कितना है पॉल्यूशन
दिल्ली में भीषण गर्मी और मौसम में बदलाव के बीच प्रदूषण का स्तर भी चिंता का विषय बना हुआ है। ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 167 दर्ज किया गया है, जो 'अस्वास्थ्यकर' (Unhealthy) श्रेणी में आता है। हवा में मौजूद हानिकारक कणों की बात करें तो PM2.5 का स्तर 83 µg/m³$ और PM10 का स्तर 98 µg/m³ पर पहुंच गया है। आज सुबह दिल्ली में 'मिस्ट' (Mist) यानी धुंध देखी गई, जिससे विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा है। वर्तमान में प्रदूषण के मामले में दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में 33वें स्थान पर है।














Click it and Unblock the Notifications