सेल्फी लेते समय बांध में डूबे मां व दो बच्चों को बचाने के लिए BSF जवान ने लगाई जान की बाजी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर के सुरपुरा बांध में डूब रही एक महिला व उसके दो बच्चों को बचाने के लिए बीएसएफ के एक जवान ने जान की बाजी लगा दी। बीएसएफ जवान उमाशंकर तमिलनाडू के कृष्णागिरी जिले के रहने वाले हैं। उनकी इस बहादुरी पर उन्हें महानिरीक्षक की ओर से सम्मानित किया गया है।

BSF jawan umashankar lives to save mother and two children from Surpura Dam jodhpur

जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को उमाशंकर सुरपुरा बांध के तरफ घूमने गए थे।। रविवार होने के कारण वहां बड़ी संख्या में स्थानीय पर्यटक भी आए हुए थे। इसी दौरान एक मलिा अपने दो बच्चों के साथ बांध की पाल पर खड़ी होकर सेल्फी ले रही थी।

तभी महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरी। साथ ही उसके दोनों बच्चे भी बांध के पानी में गिर गए। यह देख आस-पास के लोगों के हाथ पांव फूल गए। पानी अधिक होने के कारण लोग उन्हें बचाने की हिम्मत ही नहीं कर पा रहे थे।

ankit gupta jodhpur : जोधपुर की झील में ​6 दिन बाद मिला कैप्टन का शव, इकलौते बेटे थे, 46​ दिन पहले थी शादी
उमाशंकर ने दूर से यह घटना देखी और तुरंत मौके पर पहुंचकर पानी में छलांग गई। उन्होंने महिला व दोनों बच्चों को सकुशल पानी से बाहर निकाला। इसके बाद बांध प्रशासन की ओर से महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। महिला व दोनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+