Uttarakhand News: जनगणना अभियान में उत्तराखंड ने पकड़ी रफ्तार, 70 फीसदी कार्य पूरा

उत्तराखंड का राष्ट्रीय जनगणना अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें आवास मैपिंग 70 प्रतिशत पर है। लगभग 19 लाख घरों का सर्वेक्षण किया गया है और लगभग 86 लाख लोगों का डेटा एकत्र किया गया है, क्योंकि अधिकारी 24 मई तक इसे पूरा करने के लिए जोर दे रहे हैं। भविष्य की परिसीमन और कल्याण योजना को डेटा गुणवत्ता पर जोर दिया गया है।

उत्तराखंड में जनगणना का राष्ट्रीय अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य में मकानों के सूचीकरण और आवास जनगणना का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस अभियान के तहत अब तक 19 लाख घरों तक टीम पहुंच चुकी है और करीब 86 लाख लोगों का डाटा संग्रहित किया जा चुका है। जनगणना कार्य के लिए 24 मई तक की समयसीमा तय की गई है और शेष कार्य को समय पर पूरा करने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Uttarakhand Census Progress at 70 Percent

भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने गुरुवार को प्रमुख सचिव आरके सुधांशु के साथ जनगणना कार्य की समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारियों और नगर आयुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में बताया गया कि पर्वतीय जिलों में जनगणना कार्य तेजी से चल रहा है। चंपावत जिले में बेहतर प्रगति दर्ज की गई है। वहीं देहरादून जिले में कुछ क्षेत्रों में कार्य शुरू न होने के संबंध में पूछे जाने पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि अब सभी क्षेत्रों में कार्य प्रारंभ हो चुका है।

देहरादून नगर निगम की आयुक्त नमामि बंसल ने जानकारी दी कि कई स्थानों पर डाटा संग्रहण का कार्य पूरा हो गया है, जबकि पोर्टल पर फीडिंग की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से सभी क्षेत्रों की प्रगति पोर्टल पर दिखाई देने लगेगी। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगई और बागेश्वर की जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने भी अपने-अपने जिलों में चल रहे जनगणना कार्य की स्थिति से अवगत कराया।

महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि जनगणना में आंकड़ों की गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि भविष्य में परिसीमन से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तक का आधार इन्हीं आंकड़ों पर निर्भर करता है। उन्होंने अधिकारियों से डाटा की जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने भरोसा जताया कि उत्तराखंड निर्धारित समयसीमा के भीतर शेष कार्य भी पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में किया गया गुणवत्तापूर्ण कार्य दूसरे चरण की सफलता का मजबूत आधार बनेगा।

विकास और योजनाओं से जुड़ा है जनगणना अभियान

प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने कहा कि जनगणना केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास और नीति निर्माण से जुड़ा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने अधिकारियों को इस कार्य को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना कार्य के सचिव दीपक कुमार, निदेशक ईवा आशीष श्रीवास्तव और अपर सचिव सुरेश जोशी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+