Hormuz firing: US-ईरान फायरिंग में डूबा गुजरात का मालवाहक जहाज, एक भारतीय की मौत, 17 को बचाया गया
Strait of Hormuz firing: हॉर्मुज स्ट्रेट में अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच हुई भीषण क्रॉस फायरिंग की चपेट में आने से गुजरात का एक मालवाहक जहाज 'MSV अल फैज नूरे सुलेमानी-I' समुद्र में डूब गया।
यह दुखद घटना 7 मई की रात को हुई, जब जहाज दुबई से यमन की ओर जा रहा था। इस हादसे में इंजन रूम में तैनात भारतीय क्रू मेंबर अल्ताफ तालब केर की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य सदस्यों को बचा लिया गया है।

US Iran Navy conflict: कैसे हुआ यह भीषण हादसा?
7 मई की रात करीब एक बजे, जब गुजरात के द्वारका जिले का यह जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था, तभी अचानक अमेरिकी और ईरानी नेवी के बीच गोलाबारी शुरू हो गई। इस क्रॉस फायरिंग के दौरान जहाज के मुख्य हिस्सों पर गोलियां और गोले लगे, जिससे उसमें तेजी से पानी भरने लगा। हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही समय में मालवाहक जहाज समुद्र की गहराइयों में समा गया। पास से गुजर रहे एक अन्य भारतीय जहाज 'MSV प्रेम सागर-I' ने तत्परता दिखाते हुए डूबते हुए 17 क्रू सदस्यों की जान बचाई।
ये भी पढ़ें: Iran Vs America: ट्रंप के साथ ये क्या हुआ? संकरी गली में फंसा 'साइबरट्रक', ईरान ने AI वीडियो से उड़ाया मजाक!
Indian crew death: कौन था मृतक अल्ताफ तालब केर?
इस समुद्री त्रासदी में जान गंवाने वाले अल्ताफ तालब केर गुजरात के सलाया के रहने वाले थे। वह जहाज के इंजन रूम में बतौर क्रू सदस्य कार्यरत थे। फायरिंग के वक्त अल्ताफ इंजन रूम में ही ड्यूटी पर तैनात थे, जहां गोलाबारी की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मृत्यु की खबर मिलते ही सलाया के मछुआरा समाज और उनके परिवार में मातम छा गया है। अल्ताफ अपने पीछे शोकाकुल परिवार छोड़ गए हैं।
ये भी पढ़ें: Iran Vs America: ईरान के पीछे चट्टान बनकर खड़ा हुआ चीन, दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच डील, टेंशन में ट्रंप
दूतावास से मदद की गुहार
दुबई स्थित भारतीय दूतावास ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि समुद्र में एक भारतीय लकड़ी के मालवाहक जहाज (ढो) में आग लगने और फायरिंग की चपेट में आने से एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य सदस्य घायल हुए हैं। दूतावास के अनुसार, पास से गुजर रहे एक अन्य जहाज ने तत्परता दिखाते हुए क्रू को रेस्क्यू किया। भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बचाए गए भारतीयों से मुलाकात की है और घायलों को उचित चिकित्सा सहायता प्रदान की जा रही है। @cgidubai जहाज मालिक के निरंतर संपर्क में है और सभी संभव सहायता सुनिश्चित कर रहा है।
अंतिम विदाई और वतन वापसी
इंडियन सेलिंग वेसल्स एसोसिएशन ने भारत सरकार से अपील की है कि अल्ताफ तालब केर के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द उनके पैतृक गांव सलाया भेजने की व्यवस्था की जाए। साथ ही, बचे हुए 17 क्रू सदस्यों की सुरक्षित घर वापसी के लिए कानूनी प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं। एसोसिएशन ने मांग की है कि प्रशासन डेथ सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराए ताकि पीड़ित परिवार को मदद मिल सके। फिलहाल, सभी सुरक्षित क्रू सदस्य दुबई पोर्ट पर प्रशासनिक निगरानी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications