Aaj Ka Mausam: दिल्ली -पंजाब समेत 15 राज्यों में रहेगा मौसम खराब, UP में Yellow Alert, क्या है IMD का अपडेट?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी मौसम भीगा-भीगा रहने वाला है, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को 15 राज्यों में तूफानी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। जिन राज्यों में अलर्ट जारी हुआ है उनके नाम हैं- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, एमपी, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान , हिमाचल, उत्तराखंड, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम,मणिपुर, त्रिपुरा और मिजोरम।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में 13 मई को आंशिक बादल, गरज-चमक की संभावना है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 26°C रहेगा। 14 मई से मौसम साफ होते ही तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी झेलनी पड़ेगी।

पंजाब में मौसम कैसा रहेगा?
पंजाब में 11 और 12 मई को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, कपूरथला, रूपनगर, लुधियाना, मोगा, बटाला और जालंधर में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है।
राजस्थान में आंधी-पानी का अलर्ट जारी
राजस्थान के अलवर, सीकर, चुरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी दी गई है। जोधपुर व बीकानेर संभाग में अगले 3-4 दिन 'हीटवेव' व 'ऊष्ण रात्रि' का अनुमान है। दक्षिण-पूर्वी भागों में भी अगले दिनों अधिकतम तापमान 43-45°C रहने और कहीं-कहीं 'हीटवेव' बनने की संभावना है।
यूपी में 'येलो अलर्ट'
उत्तर प्रदेश में 13 मई को कई शहर बारिश और आंधी की चपेट में आ सकते हैं। सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, महामाया नगर, औरैया, कानपुर, फर्रुखाबाद, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, ललितपुर के लिए 'येलो अलर्ट' है। कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़, आजमगढ़, देवरिया में भी मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी हुई है।
बिहार में बारिश का पूर्वानुमान
बिहार में 13 मई को पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, मधेपुरा, गोपालगंज, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर में तेज बारिश की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
उत्तराखंड में में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
उत्तराखंड में 13 और 14 मई को बिजली गिरने, ओले पड़ने, तेज बारिश और 40-50 किमी प्रति घंटे की तूफानी हवाओं संग आंधी की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने व ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है, जबकि शेष जिलों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी है।
हिमाचल में होगी बारिश
हिमाचल प्रदेश में 13 से 17 मई तक कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर जिलों में ओलावृष्टि, गरज, आकाशीय बिजली व 40-70 किमी/घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी है। 15 मई से पश्चिमी विक्षोभ के असर से बारिश 16 मई तक जारी रहेगी। 13 मई को हल्की-मध्यम बारिश/हिमपात अपेक्षित है; 14-17 मई के बीच कुछ क्षेत्रों में मध्यम बारिश/हिमपात हो सकता है।
तमिलनाडु में होगी बारिश
तमिलनाडु में अगले 48 घंटों में कई हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है। अगले चार दिनों में दक्षिणी तटीय और डेल्टा क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा का अनुमान है। नीलगिरि, कोयंबटूर, इरोड, तिरुप्पुर, तंजावुर, तिरुवरूर, नागपट्टिनम, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, शिवगंगा - में गरज के साथ भारी बारिश की विशेष चेतावनी है।














Click it and Unblock the Notifications