Bengal New CM Oath: बंगाल में BJP युग की शुरुआत! सुवेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, किसे मिला मंत्री पद

West Bengal New CM Oath: पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। साढ़े तीन दशक के वामपंथी शासन और फिर 15 साल के ममता बनर्जी के राज के बाद, बंगाल की सत्ता में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का उदय हुआ है।

'भवानीपुर के विजेता' सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari ) ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर राज्य में 'कमल' खिला दिया है। कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड आज उस पल का गवाह बना जिसका इंतजार बीजेपी कार्यकर्ता वर्षों से कर रहे थे।

west-bengal-new-cm-oath-suvendu-adhikari

Brigade Parade Ground में सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में उमड़ा जनसैलाब

आमतौर पर रैलियों के लिए मशहूर ब्रिगेड परेड ग्राउंड को आज शपथ ग्रहण के लिए भव्य रूप से सजाया गया था।सुबह 11 बजे, राज्यपाल ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कभी ममता बनर्जी के सबसे खास सिपहसालार रहे सुवेंदु ने उन्हीं की पारंपरिक सीट भवानीपुर में उन्हें हराकर यह मुकाम हासिल किया है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच लाखों समर्थकों की मौजूदगी में शुभेंदु अधिकारी ने बांग्ला और हिंदी भाषा में शपथ ली। इस दौरान 'जय श्री राम' और 'वंदे मातरम' के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा।

Suvendu Adhikari Cabinet: सुवेंदु का संभावित 'पावर हाउस' मंत्रिमंडल

शुभेंदु के साथ उनके मंत्रिमंडल के कुछ खास चेहरों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि आधिकारिक लिस्ट कुछ देर में जारी होगी, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इन दिग्गजों को जगह मिल सकती है:

बंगाल की नई कैबिनेट के प्रमुख चेहरे: एक नजर में

1. दिलीप घोष: अनुभवी रणनीतिकार

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के बाद सबसे महत्वपूर्ण शपथ दिलीप घोष की रही। बंगाल बीजेपी को जमीन पर मजबूत करने वाले दिलीप घोष को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ के उपरांत उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उनका मंत्रिमंडल में होना सरकार और संगठन के बीच मजबूत तालमेल का संकेत है।

2. निसिथ प्रमाणिक: युवा जोश और अनुभव का संगम

दिनहाटा सीट से विधायक निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली। टीएमसी से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाले निसिथ 2019 में बीजेपी में आए थे। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और कूचबिहार के पूर्व सांसद के रूप में उनके पास प्रशासनिक अनुभव की कोई कमी नहीं है, जिसका लाभ अब बंगाल सरकार को मिलेगा।

3. अग्निमित्रा पॉल: सरकार का प्रखर महिला चेहरा

फैशन जगत से राजनीति के गलियारों तक का सफल सफर तय करने वाली अग्निमित्रा पॉल ने भी आज शपथ ली। आसनसोल दक्षिण से नवनिर्वाचित विधायक अग्निमित्रा बंगाल में बीजेपी का सबसे मजबूत महिला चेहरा मानी जाती हैं। महिला सशक्तिकरण और कला-संस्कृति के क्षेत्र में उनकी सक्रियता सरकार के लिए अहम होगी।

4. अशोक कीर्तनिया: मतुआ समुदाय की बुलंद आवाज

बनगांव उत्तर से लगातार दूसरी बार विधायक बने अशोक कीर्तनिया को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। कीर्तनिया मतुआ समुदाय के कल्याण के लिए लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। उनका मंत्री बनना इस बात का प्रमाण है कि नई सरकार बंगाल के प्रभावी मतुआ समाज के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

5. खुदीराम टुडू: आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व

रानीबांध सीट से पहली बार विधायक चुनकर आए खुदीराम टुडू ने मंत्री पद की शपथ लेकर सबको चौंका दिया। पेशे से शिक्षक रहे खुदीराम बंगाल बीजेपी का प्रमुख आदिवासी चेहरा हैं। उनका चयन जंगलमहल और आदिवासी क्षेत्रों के प्रति बीजेपी की संवेदनशीलता को दर्शाता है।

Bengal BJP Govt: कौन बनेगा बंगाल का 'पावरफुल’ मंत्री? सुवेंदु से रूपा गांगुली तक, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?
Bengal BJP Govt: कौन बनेगा बंगाल का 'पावरफुल’ मंत्री? सुवेंदु से रूपा गांगुली तक, लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

बंगाल की राजनीति में नया अध्याय

2011 से लगातार सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस को इस बार सत्ता से बाहर होना पड़ा है। बीजेपी की जीत को बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। बीजेपी अब बंगाल में कानून-व्यवस्था, उद्योग, रोजगार और निवेश जैसे मुद्दों पर फोकस करने की बात कर रही है। वहीं, विपक्षी दल इस नई सरकार के सामने प्रशासनिक चुनौतियों और राजनीतिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

पूरे देश की नजरें बंगाल पर

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण को सिर्फ राज्य की राजनीति ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। बीजेपी लंबे समय से बंगाल में सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही थी और अब पहली बार उसे सफलता मिली है।ऐसे में आज का शपथ ग्रहण समारोह बीजेपी के लिए राजनीतिक और प्रतीकात्मक दोनों रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

TN Govt Formation: 'सत्ता में लौटेगी हमारी सरकार', AIADMK के दावे से बढ़ा तमिलनाडु का सियासी सस्पेंस
TN Govt Formation: 'सत्ता में लौटेगी हमारी सरकार', AIADMK के दावे से बढ़ा तमिलनाडु का सियासी सस्पेंस
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+