सुवेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए CM, रूपा गांगुली समेत 2 डिप्टी सीएम! मंत्रिमंडल में कौन-कौन, हर डिटेल
West Bengal CM Announcement News: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार के गठन की तस्वीर अब साफ हो गई है। सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। भाजपा विधायकल दल की बैठक में सुवेंदु को विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। डिप्टी सीएम पद के लिए रूपा गांगुली (Roopa Ganguly) के नाम पर सहमति बन चुकी है, जबकि दूसरा उपमुख्यमंत्री दार्जिलिंग क्षेत्र से किसी पुरुष विधायक को बनाया जा सकता है। सुवेंदु अधिकारी 09 मई को सुबह 10 से 11 बजे के बीच सीएम पद की शपथ लेंगे।
बताया जा रहा है कि सुवेंदु अधिकारी अपने पास गृह विभाग भी रखेंगे। कोलकाता के कन्वेंशन सेंटर में हुई भाजपा विधायक दल की अहम बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अपना नेता चुन लिया गया। इस बैठक के समापन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आधिकारिक तौर पर सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा की।

भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी
कोलकाता का ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड कल सुबह 10 बजे इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनेगा। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ एनडीए (NDA) के कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहेंगे।
सुवेंदु का राजनीतिक कद और चुनावी प्रदर्शन (Suvendu Adhikari Profile)
- ममता बनर्जी को दी मात: सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पटखनी दी है।
- नंदीग्राम का रिकॉर्ड: उन्होंने नंदीग्राम से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। गौरतलब है कि 2021 के चुनावों में भी उन्होंने इसी सीट पर ममता बनर्जी को शिकस्त दी थी。
- भाजपा की प्रचंड जीत: 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 294 में से 207 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

बंगाल में कौन-कौन से नेता मंत्रिमंडल में हो सकते हैं शामिल
- सुवेंदु अधिकारी
- रूपा गांगुली
- अग्निमित्रा पॉल
- निसिथ प्रामाणिक
- अर्जुन सिंह
- गौरी शंकर घोष
- कौस्तव बागची
- दीपक बर्मन
- सजल घोष
- इंद्रनील खान
- जोएल मुर्मू
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आने के बाद क्या-क्या, पढ़ें टाइमलाइन
🔹4 मई: बंगाल में 'कमल' का उदय, भाजपा की प्रचंड जीत
बंगाल के चुनावी इतिहास में 4 मई की तारीख स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गई। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 207 सीटों पर कब्जा जमाकर पहली बार सत्ता की चाबी हासिल की। वहीं, ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC महज 80 सीटों पर सिमट कर रह गई। गौर करने वाली बात यह है कि फालता सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग होगी, जिसका परिणाम 24 मई को घोषित किया जाएगा।
🔹5 मई: हार के बाद ममता का बगावती रुख, इस्तीफे से इनकार
चुनावी नतीजों के अगले दिन ममता बनर्जी ने कड़ा रुख अपनाते हुए कोलकाता में घोषणा की कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने अपनी हार को जनादेश के बजाय एक 'साजिश' करार दिया और राजभवन जाने से साफ मना कर दिया। ममता ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने भाजपा के साथ साठगांठ करके उनकी 100 सीटें छीन ली हैं।
🔹6 मई: खूनी खेल की वापसी, सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या
चुनाव परिणाम के बाद बंगाल की राजनीति में हिंसा का दौर भी देखने को मिला। मध्यमग्राम में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए (PA) चंद्रनाथ रथ की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनकी स्कॉर्पियो को घेरकर ताबड़तोड़ 6 से 10 राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
🔹7 मई: राज्यपाल का कड़ा फैसला, विधानसभा भंग
राज्य में बढ़ते राजनीतिक तनाव और संवैधानिक संकट को देखते हुए राज्यपाल आरएन रवि ने गुरुवार शाम को पश्चिम बंगाल विधानसभा को भंग करने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। इस आदेश के बाद ममता कैबिनेट के पास अब कोई विधायी शक्ति नहीं बची है। इस कदम को राज्य में नई सरकार के गठन की दिशा में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है।














Click it and Unblock the Notifications