Shani Jayanti 2026: 13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Shani Jayanti 2026: हिंदू धर्म में शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। वे व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन सूर्य पुत्र और कर्मफलदाता भगवान शनि का जन्म हुआ था। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या के कष्टों से राहत मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
इस बार ये पावन दिन 16 मई दिन शनिवार को आ रहा है लेकिन इस बार की शनि जंयती बेहद खास है क्योंकि इस दिन 13 साल बाद इस दिन दुर्लभ संयोग यानी कि केदार योग बन रहा है, जो कि बेहद शुभ है और सभी राशियों पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक ऐसे महासंयोग में शनि देव की पूजा, दान और मंत्र जाप करने से व्यक्ति को शनि दोष, साढ़े साती और ढैय्या के कष्टों से राहत मिल सकती है और इयस बार की जंयती 5 राशियों- मिथुन, तुला, धनु, कुंभ और मीन राशि के लिए काफी शुभ साबित होगी।
13 साल बाद शनि जयंती पर दुर्लभ संयोग, बदलेगा वक्त
दयानंद शास्त्री ने कहा कि जब ज्येष्ठ अमावस्या शनिवार के दिन आती है तो उसे शनि अमावस्या का विशेष महत्व प्राप्त होता है लेकिन इस बार साथ में केदार योग भी बन रहा है जो कि तब बनता है जब सभी सात ग्रह (सूर्य, चंद्र, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र और शनि) केवल चार राशियों में स्थित हों। ऐसा संयोग बहुत कम होता है। इस दिन किए गए उपाय कई गुना फल देते हैं। शनि मंदिरों में तिल का तेल चढ़ाना, पीपल की पूजा करना, काले तिल और उड़द का दान करना और शनि मंत्रों का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है।
Shani Jayanti से इन 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
मिथुन राशि का तनाव होगा कम
मिथुन राशि के जातकों को करियर और आर्थिक मामलों में राहत मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होने के योग बनेंगे। नौकरी में नई जिम्मेदारियां और सम्मान मिलने की संभावना है। मानसिक तनाव कम होगा और परिवार में सकारात्मक माहौल बनेगा।
तुला राशि की होगी भाग्यवृद्धि
तुला राशि वालों के लिए यह समय भाग्यवृद्धि का संकेत दे रहा है। कोर्ट-कचहरी या पुराने विवादों में राहत मिल सकती है। शनि कृपा से मेहनत का फल मिलेगा और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। विदेश यात्रा या नई योजनाओं में सफलता के योग हैं।
धनु राशि को मिलेगी सामाजिक प्रतिष्ठा
धनु राशि के लोगों पर चल रही शनि संबंधी बाधाओं में कमी आ सकती है। व्यापार में सुधार होगा और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा रुके हुए कार्य दोबारा गति पकड़ सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के संकेत हैं।
कुंभ राशि का होगा आर्थिक दबाव कम
कुंभ राशि शनि देव की प्रिय राशियों में मानी जाती है। इस दौरान कुंभ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। नौकरी और व्यवसाय में स्थिरता आएगी। पुराने कर्ज या आर्थिक दबाव कम हो सकते हैं। पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे और मानसिक शांति महसूस होगी।
मीन राशि की लाइफ में होगा सकारात्मक ऊर्जा का संचार
मीन राशि वालों के लिए यह महासंयोग राहत और नई शुरुआत का संकेत माना जा रहा है। साढ़े साती या ढैय्या से जुड़े मानसिक तनाव में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत मिल रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications