'मां को 15 दिन खाना नहीं मिला, पिता ने हमारे साथ जो किया', फेमस एक्ट्रेस का छलका दर्द, बताया कैसा है हाल

Soumya Rao: टेलीविजन इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सौम्या राव ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने उनके फैंस को इमोशनल कर दिया है। स्क्रीन पर हमेशा मुस्कुराती नजर आने वाली सौम्या असल जिंदगी में लंबे समय से कई मुश्किलों का सामना कर रही थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी मां की बीमारी, परिवार की परेशानियों और मानसिक संघर्ष को लेकर खुलकर बात की है।

सौम्या ने तमिल और तेलुगू टीवी शोज से बनाई पहचान
कर्नाटक के शिमोगा में जन्मीं सौम्या राव ने साल 2018 में तमिल टीवी इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें सीरियल 'रोजा' से पॉपुलारिटी मिली थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगू सीरियल Srimanthudu में भी काम किया और दर्शकों का दिल जीत लिया था।

Soumya Rao

सोशल मीडिया पर है तगड़ी फैन फॉलोइंग

हालांकि सौम्या रॉव को असली पहचान कॉमेडी शो Jabardasth से मिली। शो में एंकर के तौर पर उनका छोटा सा सफर भी दर्शकों को खूब पसंद आया था और देखते ही देखते उन्होंने मजबूत फैन फॉलोइंग बना ली थी।

'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ?

मां की बीमारी ने सौम्या को तोड़ दिया था

-इंटरव्यू में बात करते हुए सौम्या राव ने बताया कि उनकी मां की खराब तबीयत उनके जीवन का सबसे मुश्किल दौर था। उन्होंने कहा कि एक बेटी के तौर पर अपनी मां को दर्द में देखना उनके लिए बेहद तकलीफभरा था।

-एक्ट्रेस ने बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी मां की देखभाल के लिए एक होम नर्स रखी थी लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि नर्स धोखाधड़ी कर रही थी। सौम्या के मुताबिक उनकी मां को पाइप के जरिए खाना दिया जाता था, जिसके लिए वह पैसे भी देती थीं लेकिन बावजूद इसके उनकी मां को कई दिनों तक ठीक से खाना नहीं मिला।

'लोग बिस्तर पर पड़े लोगों का खाना भी चुरा लेते हैं'

-सौम्या राव ने बेहद भावुक होते हुए कहा कि जब मेडिकल स्टोर से उन्हें पता चला कि उनकी मां को 15 दिनों तक सही तरीके से खाना नहीं दिया गया, तो वह अंदर से टूट गई थीं।

-सौम्या राव ने कहा कि समाज में ऐसे लोग भी हैं जो उन मरीजों का खाना तक चुरा लेते हैं, जो खुद बोल नहीं सकते। सौम्या ने माना कि इस घटना ने उन्हें मानसिक रूप से बुरी तरह प्रभावित किया। उन्हें लगातार यही बात परेशान करती रही कि आखिर वह अपनी मां को इतने दिनों तक अकेला कैसे छोड़ सकती थीं।

'पिता ने शराब की लत में हमारे साथ बुरा किया'

-अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करते हुए सौम्या राव ने अपने पिता के साथ रिश्ते को लेकर भी कई दर्दभरी बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि उनके पिता की कुछ बुरी आदतें थीं, खासतौर पर शराब की लत, जिसकी वजह से परिवार काफी प्रभावित हुआ था।

-एक्ट्रेस के मुताबिक उन्हें कभी पिता का वह प्यार और सहारा नहीं मिला, जिसकी हर बेटी उम्मीद करती है। उन्होंने कहा कि उनके पिता परिवार की जिम्मेदारियों से हमेशा दूर रहे और उनकी पढ़ाई, शादी या भविष्य को लेकर ज्यादा चिंता नहीं करते थे।

'वो सिर्फ पैसों के लिए मिलने आते हैं'

-सौम्या राव ने बताया कि उनके पिता फिलहाल बेंगलुरु से करीब 300 किलोमीटर दूर एक गांव में रहते हैं। दोनों की मुलाकात कई महीनों में एक बार होती है। एक्ट्रेस ने दुख जताते हुए कहा कि जब भी उनके पिता उनसे मिलने आते हैं, तो अक्सर वजह सिर्फ पैसों की जरूरत होती है।

-एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उनका कोई भाई-बहन नहीं है और जिंदगी की हर लड़ाई उन्हें अकेले ही लड़नी पड़ी है। यही वजह है कि उन्होंने कम उम्र में ही खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाना सीख लिया।

संघर्षों के बीच भी नहीं छोड़ा हौसला

भारी मुश्किलों के बावजूद सौम्या राव ने अपने करियर और जिम्मेदारियों से कभी हार नहीं मानी। उनका ये संघर्ष आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है। फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी हिम्मत और जज्बे की तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+