Vande Mataram Controversy: बिहार शपथ ग्रहण में वंदे मातरम् को भूल सीधे बजाया राष्ट्रगान, नए नियम का क्या हुआ?

Bihar Cabinet Expansion Vande Mataram Controversy: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार 7 मई 2026 को आयोजित बिहार की नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण समारोह राजनीतिक तौर पर जितना बड़ा था, उतना ही एक प्रोटोकॉल विवाद की वजह से भी चर्चा में आ गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत 32 नेताओं के शपथ लेने वाले इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद थे।

लेकिन बिहार मंत्रिमडल विस्तार का समारोह शुरू होते ही सीधे राष्ट्रगान 'जन गण मन' बजा दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे, क्योंकि कुछ महीने पहले ही में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि सरकारी कार्यक्रमों में अगर राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों हों तो शुरुआत 'वंदे मातरम्' से होगी।

Bihar Cabinet Expansion Vande Mataram Controversy

शुरुआत से ही चर्चा में आया कार्यक्रम

गांधी मैदान में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। मंच पर NDA के तमाम बड़े नेता मौजूद थे और हजारों समर्थक मैदान में पहुंचे थे। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार जैसे ही कार्यक्रम शुरू हुआ, राष्ट्रगान बजा और सभी लोग सम्मान में खड़े हो गए। लेकिन कुछ ही देर बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि तय प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: Deepak Prakash Wife: कौन हैं दीपक प्रकाश की पत्नी? रिटायर्ड IAS की बेटी कैसे बनी बिहार की बहू?

Vande Matram New Rule: क्या कहता है नया नियम

केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने फरवरी 2026 में सरकारी कार्यक्रमों को लेकर नया दिशा-निर्देश जारी किया था। इसमें कहा गया था कि जहां राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान दोनों बजाए जाएं, वहां कार्यक्रम की शुरुआत 'वंदे मातरम्' से होगी और समापन राष्ट्रगान से किया जाएगा। इसमें वंदे मातरम के 6 स्टेनजा बजाने की बात भी कही गई थी।

नए नियमों के मुताबिक अब बड़े सरकारी कार्यक्रमों, राज्यपाल और राष्ट्रपति के आगमन समारोह, ध्वजारोहण और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों में 'वंदे मातरम्' का पूरा छह अंतरों वाला संस्करण बजाना अनिवार्य किया गया था, जिसकी अवधि करीब 3 मिनट 10 सेकंड है।

दिशा-निर्देश में साफ कहा गया है कि अगर किसी कार्यक्रम में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' और राष्ट्रगान 'जन गण मन' दोनों बजाए जाते हैं, तो सबसे पहले 'वंदे मातरम्' होगा और उसके बाद राष्ट्रगान बजाया जाएगा। साथ ही इसे बजने के दौरान लोगों के लिए सावधान की मुद्रा में खड़ा रहना जरूरी होगा। हालांकि सिनेमा हॉल में फिल्म प्रदर्शन के दौरान इस नियम को लागू नहीं किया गया है।

ये नियम राजकीय कार्यक्रम के लिए अनिवार्य है। शपथ ग्रहण राजकीय कार्यक्रम नहीं है इस वजह से यहां वन्दे मातरम बजाने की अनिवार्यता नहीं है। इस वजह से ये साफ है कि इस समारोह में किसी भी नियम का उलंघन नहीं हुआ है।

32 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ

आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनट विस्तार के इस समारोह में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। नई कैबिनेट में कई नए और चर्चित चेहरे शामिल हुए। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसकी लंबे समय से चर्चा चल रही थी।

इसके अलावा नीतीश मिश्रा, संतोष कुमार सुमन, श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश जैसे नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह मिली। शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और पूरे इलाके को छावनी में बदल दिया गया था।

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet: JDU के 3 और BJP के 5 नए चेहरे कैबिनेट में शामिल, किन पुराने खिलाड़ियों पर सम्राट ने खेला दांव?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+