Bihar Cabinet: JDU के 3 और BJP के 4 नए चेहरे कैबिनेट में शामिल, किन पुराने खिलाड़ियों पर सम्राट ने खेला दांव?

Bihar Cabinet New and Old Faces: बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन बड़े बदलाव और शक्ति प्रदर्शन के नाम रहा। मुख्यमंत्री बनने के 22 दिन बाद सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने अपनी सरकार का पहला और सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार किया। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस मेगा कार्यक्रम में एक साथ 32 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।

समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), कई केंद्रीय नेता और NDA के वरिष्ठ चेहरे मौजूद रहे। सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Former CM Nitish Kumar) के बेटे निशांत कुमार (Nishant Kumar) की रही, जिन्होंने पहली बार मंत्री पद संभाला। नई कैबिनेट में BJP और JDU ने नए चेहरों के साथ अनुभवी नेताओं को भी जगह दी है। जातीय संतुलन, महिला भागीदारी और सहयोगी दलों को साधने की रणनीति इस विस्तार में साफ दिखाई दी।

Bihar Cabinet JDU BJP

25 मिनट तक चला शपथ ग्रहण समारोह

गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम करीब 25 मिनट तक चला। मंच पर एक साथ पांच-पांच विधायकों को बुलाकर शपथ दिलाई गई। पहले चरण में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, विजय सिन्हा, लेसी सिंह और दिलीप जायसवाल ने शपथ ली। निशांत कुमार के नाम की घोषणा होते ही मैदान में मौजूद समर्थकों ने जोरदार नारे लगाए।

ये भी पढ़ें: Bihar Cabinet Caste Equation: सम्राट की सेना में सोशल इंजीनियरिंग का मास्टरस्ट्रोक, किस जाति से कितने मंत्री?

बीजेपी कोटे से 15 मंत्री बने

सम्राट कैबिनेट में बीजेपी कोटे से 15 नेताओं को मंत्री बनाया गया। पार्टी ने इस बार नए और पुराने चेहरों का संतुलन बनाने की कोशिश की।

बीजेपी के नए चेहरे

  • मिथिलेश तिवारी
  • रामचन्द्र प्रसाद
  • नंद किशोर राम
  • शैलेन्द्र कुमार

बीजेपी के पुराने चेहरे

  • दिलीप जायसवाल
  • विजय सिन्हा
  • राम कृपाल यादव
  • प्रमोद चंद्रवंशी
  • लखेंद्र पासवान
  • संजय सिंह टाइगर
  • रमा रमा निषाद
  • नीतीश मिश्रा
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • श्रेयसी सिंह
  • केदार गुप्ता

जेडीयू से 13 नेताओं को मौका

जेडीयू ने कैबिनेट विस्तार में 13 नेताओं को शामिल किया। पार्टी ने तीन नए चेहरों को मंत्री बनाकर बड़ा संदेश देने की कोशिश की।

जेडीयू के नए चेहरे

  • निशांत कुमार
  • श्वेता गुप्ता
  • बुलो मंडल

जेडीयू के पुराने चेहरे

  • श्रवण कुमार
  • मदन सहनी
  • लेसी सिंह
  • भगवान सिंह
  • दामोदर रावत
  • सुनील कुमार
  • शीला मंडल
  • रत्नेश सदा
  • जमा खान
  • अशोक चौधरी

सहयोगी दलों को भी मिला प्रतिनिधित्व

नई कैबिनेट में LJP(R) से दो नेताओं को मंत्री बनाया गया है। वहीं HAM और RLM से एक-एक नेता को जगह मिली है। इससे साफ है कि NDA ने सहयोगी दलों को साथ रखने की रणनीति पर भी पूरा ध्यान दिया।

जातीय संतुलन साधने की कोशिश

सम्राट सरकार की नई टीम में जातीय समीकरण को खास महत्व दिया गया है। कैबिनेट में EBC वर्ग से 10 मंत्री शामिल किए गए हैं। इसके अलावा OBC से 6, दलित समाज से 7, सवर्ण वर्ग से 9 और मुस्लिम समुदाय से 1 मंत्री को जगह मिली है।

पांच महिला मंत्री बनीं

नई कैबिनेट में कुल पांच महिला मंत्री शामिल हैं। इनमें सबसे ज्यादा तीन महिला मंत्री जेडीयू कोटे से हैं। महिला भागीदारी को लेकर भी यह विस्तार चर्चा में बना हुआ है।

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार की गांधी मैदान में भव्य तैयारी

शपथ ग्रहण समारोह के लिए गांधी मैदान में तीन बड़े मंच बनाए गए थे। प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए अलग मंच तैयार किया गया, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। पूरे पटना शहर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए थे, जिन पर "भगवामय, अंग, बंग और कलिंग" जैसे नारे लिखे गए। कैबिनेट विस्तार के दौरान बीजेपी कार्यालय के बाहर "हरे राम-हरे कृष्ण" भजन-कीर्तन चलता रहा। पटना की सड़कों पर सुबह से ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: Nishant Kumar: नीतीश के बेटे की सम्राट की सेना में एंट्री, निशांत के पास कौन सी डिग्री-कितने संपत्ति के मालिक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+