असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, पीएम ने दिया मदद का भरोसा

गुवाहाटी। असम में मूसलाधार बारिश होने से ब्रम्‍हपुत्र और सहायक नदियों का जलस्‍तर बढ़ गया जिससे कि 11 जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्‍पन्‍न हो गयी है। जिसके कारण 6000 हेक्‍टेअर की कृषि भी प्रभ‍ावित हुई है। बताया जा रहा है कि बाढ़ से लगभग 350 गांवों पूरी तरह जगमग्‍न हो गये हैं। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य के तहत लोगों को सुरक्षित स्‍थानों पर ले जाना शुरू कर दिया है। बाढ़ की भयावहता को देखकर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने केंद्र से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

सरकार ने लगभग 900 राहत कैंप लगाये हैं, जिसमें से ज्‍यादातर धेमजी जिले में स्‍थापित किये गये हैं। अभी भी कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर सरकार की कोई मदद नहीं पहुंच पाई हैं और लोग बाढ़ग्रस्‍त क्षेत्रों में फंसे हुए हैं।

बाढ़ का असर वन्‍यजीवन पर भी पड़ा है। यहां के कांजीरंगा नेशनल पार्क का कुछ भाग भी जलमग्‍न हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+