Lucknow Metro Phase 2: लखनऊ में कब शुरू हो रही फेज 2 की मेट्रो? जानें तारीख, रूट और स्टेशन की पूरी लिस्ट
Lucknow Metro Phase 2: लखनऊ मेट्रो के दूसरे चरण (फेज 2) की तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत अगले पांच सालों में पुराने लखनऊ के इन्फ्रास्ट्रक्चर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के अनुसार, इस प्रोजेक्ट का काम जनवरी या फरवरी 2026 में शुरू होने की संभावना है।
UPMRC ने बताया कि सेकेंड फेज पहले चरण की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण है, खासकर घनी आबादी और भारी यातायात के कारण। इसे देखते हुए, एक विशेष रणनीति तैयार की जा रही है ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

चारबाग से बसंत कुंज तक प्रस्तावित पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर की कुल लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी। इसमें 4.286 किलोमीटर का ऊंचा हिस्सा और 6.879 किलोमीटर का भूमिगत हिस्सा शामिल है। इस मेट्रो की अनुमानित लागत ₹5,801 करोड़ है।
7 अंडरग्राउंड समेत 12 स्टेशन बनेंगे
इस कॉरिडोर पर कुल 12 स्टेशन बनेंगे, जिनमें सात भूमिगत और पांच ऊंचे स्टेशन शामिल हैं। यह नया कॉरिडोर लखनऊ मेट्रो के मौजूदा उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के चारबाग मेट्रो स्टेशन से जुड़ेगा, जिससे शहर के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
तैयार हुआ प्रोजेक्ट का ब्लूप्रिंट
प्रोजेक्ट के लिए soil testing और aerial survey पहले ही पूरे हो चुके हैं। इसके अलावा, भूमिगत और ऊंचे मेट्रो स्टेशनों के निर्माण के दौरान आने वाली चुनौतियों के मद्देनजर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट भी तैयार किया गया है। मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष रणनीतियाँ भी बनाई जा रही हैं।
फेज 2 के तहत प्रस्तावित स्टेशनों की लिस्ट
चारबाग (अंडरग्राउंड), गौतम बुद्ध नगर (अंडरग्राउंड), अमीनाबाद (अंडरग्राउंड), पांडेगंज (अंडरग्राउंड), सिटी रेलवे स्टेशन (अंडरग्राउंड), मेडिकल चौराहा (अंडरग्राउंड), चौक (अंडरग्राउंड), ठाकुरगंज (सामान्य), बलागंज (सामान्य), सरफराजगंज (सामान्य), मूसा बाग (सामान्य), और बसंत कुंज (सामान्य)।
-
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी?












Click it and Unblock the Notifications