Sanju Samson: हर रोल में फिट, हर मैच में हिट! ओपनर से फिनिशर तक छाए संजू सैमसन, कमाल के हैं आंकड़े
Sanju Samson Batting Order: संजू सैमसन आज यानी मंगलवार 11 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। बतौर विकेटकीपर संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए टी-20 फॉर्मेट में लगातार अपना दमखम दिखा रहे हैं। संजू सैमसन आईपीएल 2026 की वजह से भी सुर्खियों में है। आईपीएल 2026 में संजू सैमसन नई टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि, इस पर अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
संजू सैमसन ने बल्ले से दिखाया कमाल (Sanju Samson Batting Order)
भारतीय क्रिकेट में संजू सैमसन पिछले कुछ समय से लगातार अपनी बल्लेबाजी से अलग छाप छोड़ रहे हैं। केरल में जन्मे संजू सैमसन ने सालों से यह साबित किया है कि वह ओपनिंग करने से लेकर नंबर 7 तक हर बल्लेबाजी क्रम पर प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। संजू के आंकड़े बताते हैं कि वह टीम की जरूरतों के हिसाब से अपनी बल्लेबाजी करने के तरीके में भी बदलाव लाने में माहिर हैं।

बतौर ओपनर किया कमाल
जब संजू सैमसन ओपनिंग करते हैं तो वह बेहद आक्रामक बल्लेबाज नजर आते हैं। ओपनर के रूप में 14 पारियों में संजू ने शानदार 39.4 की औसत और 182.2 के हैरतअंगेज़ स्ट्राइक रेट से 512 रन बनाए हैं। यह स्ट्राइक रेट किसी भी अन्य पोजीशन की तुलना में उनका सर्वश्रेष्ठ है। इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन है। 49 चौके, 34 छक्के के साथ वह बतौर ओपनर अब तक 83 बाउंड्री लगा चुके हैं।
नंबर तीन पर ऐसा रहा है प्रदर्शन
नंबर 2 ऐसी पोजीशन है जहां संजू सैमसन को लय नहीं मिल पाई है। इस पोजीशन पर खेली गई 3 पारियों में 3.3 की औसत से उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए हैं। नंबर 3 पर खेली गई पांच पारियों में संजू ने 18.2 की औसत और 121.3 के स्ट्राइक रेट से 91 रन बनाए हैं, जिसमें 56 का एक अर्धशतक शामिल है। लिहाजा शुरुआती विकेट गिरने पर भी वह पारी को संभालने की काबिलियत रखते हैं।
नंबर 4 पर मिडल ऑर्डर में आकर संजू सैमसन ने 11 पारियों में 21.3 की औसत और 129.9 के स्ट्राइक रेट से 213 रन बनाए हैं। उन्होंने यहां एक अर्धशतक (58) भी लगाया है। उनका डॉट-बॉल प्रतिशत (32.9%) रहा है जिससे साफ पता चलता है कि वह स्ट्राइक रोटेट करने की जबरदस्त क्षमता रखते हैं। निचले मध्य क्रम में बल्लेबाजी करना शायद सबसे कठिन काम है, क्योंकि यहां स्थिति तेजी से बदलती है।
नंबर 5 पर आठ पारियों में उन्होंने 23.0 की औसत और 127.8 के स्ट्राइक रेट से 138 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 39 है। हालांकि, नंबर 6 और 7 पर उन्होंने केवल एक-एक बार बल्लेबाजी की है, उनके उपयोगी स्कोर (नंबर 6 पर 12 और नंबर 7 पर 19) बताते हैं कि वह फिनिशर की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं।
-
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?











Click it and Unblock the Notifications