Pakistan vs Ireland: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, टी20 वर्ल्ड कप का पहला ही मैच हुआ रद्द
Pakistan vs Ireland: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें वॉर्म-अप मैच में 4 फरवरी को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में आयरलैंड का सामना पाकिस्तान से हो रहा है। पाक के लिए बुरी खबर यह रही कि बारिश ने खलल डाल दिया, यह मुकाबला रद्द घोषित कर दिया गया।
लगातार बारिश के कारण पहले टॉस में देरी हुई। अंपायरों ने मौसम साफ होने का इंतजार किया, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद गीले आउटफील्ड ने स्थिति और मुश्किल बना दी, जिसमें मैच को शुरू कर पाना संभव नहीं था।

काफी इंतजार और कई बार निरीक्षण के बाद अंततः मुकाबले को बिना टॉस के ही रद्द घोषित कर दिया गया। फैंस को इस फैसले से निराशा जरूर हुई, क्योंकि दोनों टीमों के लिए यह मैच मुख्य टूर्नामेंट से पहले अहम तैयारी का मौका था।
खास तौर पर पाकिस्तान के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। टीम को मुख्य इवेंट से पहले मैच प्रैक्टिस का मौका नहीं मिल पाया, जिससे संयोजन और फॉर्म को परखने का अवसर छिन गया। बड़े टूर्नामेंट से पहले लय पकड़ना बेहद जरूरी होता है, और ऐसे में अभ्यास मैच का रद्द होना पाकिस्तान की तैयारियों पर असर डाल सकता है।
भारत के खिलाफ मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला लेने वाली पाकिस्तानी टीम एक दिन पहले ही कोलंबो पहुँच गई थी। इसके बाद अभ्यास मैच में बेहतर करने का इरादा लेकर टीम तैयार हुई थी लेकिन बारिश ने सब खराब कर दिया। वर्ल्ड कप के दौरान भी बारिश देखने को मिल सकती है, जो एक अच्छा संकेत नहीं माना जा सकता है।
-
पाकिस्तान क्रिकेट पर लगा एक और कलंक! PSL में फखर जमान ने की सरेआम बेईमानी, मचा हड़कंप -
Masood Azhar Brother Dead: मसूद अजहर के भाई को किसने उतारा मौत के घाट? पाकिस्तान में UNKNOWN KILLER का खौफ -
Dhurandhar In Pakistan: धुरंधर के चक्कर में असली वाले जमील जमाली को दाऊद से कनेक्शन पर देना पड़ी सफाई- Video -
Pakistan Embarrassment: मुनीर चले थे जंग में चौधरी बनने, ईरान ने उछाल दी टोपी, पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती -
Mann Ki Baat: वर्ल्ड कप की जीत से हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, PM मोदी का चैंपियंस को सलाम -
Ishaq Dar Video: अचानक गिर पड़े पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमान के सामने बैलेंस खो बैठे -
Pakistan Electricity Crisis: पाक में सिर्फ 25 दिन की बची बिजली! 70% इलाकों की होगी बत्ती गुल, गैस सप्लाई ठप -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Love Story: धर्म की दीवार तोड़ कनिका शर्मा ने मुस्लिम साकिब सैफी से रचाई शादी, मंगलसूत्र पहनकर पढ़ा निकाह? -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप












Click it and Unblock the Notifications