Mann Ki Baat: वर्ल्ड कप की जीत से हर भारतीय का सीना हुआ चौड़ा, PM मोदी का चैंपियंस को सलाम

Mann Ki Baat T20 World Cup 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया। इस बार प्रधानमंत्री के संबोधन का केंद्र बिंदु भारत की खेल जगत में बढ़ती धाक रही। पीएम मोदी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक खिताबी जीत और घरेलू क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी विजय पर विशेष चर्चा की।

टीम इंडिया की प्रधानमंत्री ने की जमकर सराहना (Mann Ki Baat T20 World Cup 2026)

भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के प्रदर्शन की प्रधानमंत्री ने जमकर सराहना की। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड और फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर अपना तीसरा टी20 विश्व कप खिताब जीता। पीएम मोदी ने कहा कि यह महीना क्रिकेट फैंस के लिए बेहद रोमांचक रहा है।

Mann Ki Baat 1

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट को दी बधाई

मोदी ने आगे कहा कि वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को खुशियों से भर दिया है। टीम की इस सफलता पर हम सभी को गर्व है। पूरे टूर्नामेंट में भारत ने केवल एक मैच गंवाया, जो उनकी मजबूती को बताता है। प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट टीम द्वारा रचे गए इतिहास पर विशेष खुशी जाहिर की। खिताब की प्रबल दावेदार कर्नाटक को हुबली में हराकर जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली रणजी ट्रॉफी जीती।

70 साल के लंबे इंतजार के बाद यह पहली बार है जब घाटी की टीम ने घरेलू क्रिकेट का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया। पीएम मोदी ने टीम के कप्तान परस डोगरा के कौशल और खिलाड़ियों के वर्षों के कड़े परिश्रम को इस जीत का श्रेय दिया। पीएम मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि जम्मू-कश्मीर अब खेलों के एक बड़े केंद्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने वहां के युवाओं में फुटबॉल के प्रति बढ़ते क्रेज और खेलो इंडिया विंटर गेम्स की सफलता का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि गुलमर्ग की तरह पूरा राज्य खेलों के आयोजन का गवाह बनेगा और जीत का यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+