Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IPL 2026 Retention Rules: कितने खिलाड़ी रख सकती हैं टीमें, क्या है आखिरी तारीख? जानें नियम

IPL 2026 Retention Rules: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) को लेकर अभी से ही चर्चाएं तेज हो गई हैं। पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने इतिहास रचते हुए खिताब जीतने में कामयाबी हासिल की थी। अब नए सीजन से पहले खिलाड़ियों का रिटेंशन और ट्रेड को लेकर माहौल गर्म है। अगले महीने होने वाले मिनी-ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजियों को अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी।

15 नवंबर तक देनी होगी खिलाड़ियों की लिस्ट (IPL 2026 Retention Rules)

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फ्रेंचाइजियों को आईपीएल 2026 के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करने की अंतिम तिथि और समय निर्धारित कर दिया है। 15 नवंबर यानी शनिवार शाम को पांच बजे तक सभी टीमों के खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी होगी। हालांकि फ्रेंचाइजियों को डेडलाइन से पहले किसी भी समय लिस्ट जारी करने की स्वतंत्रता है। लेकिन आम तौर पर टीमें घोषणाएं अंतिम दिन ही करती हैं और इस बार भी ऐसा ही होने की संभावना है।

IPL 2026 1

कितने खिलाड़ियों को कर सकते हैं रिटेन

मिनी-ऑक्शन के नियमों के अनुसार फ्रेंचाइजियों पर खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए कोई सख्त प्रतिबंध नहीं है। क्योंकि पिछले साल ही मेगा-ऑक्शन किया गया था। लिहाजा इस साल मिनी ऑक्शन होगा। इसका मतलब है कि टीमें अपने मौजूदा स्क्वॉड से जितने चाहें उतने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। लेकिन उन्हें बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा।

कितने करोड़ तक खर्च कर सकती हैं टीमें

सभी टीमों को 18 से 25 खिलाड़ियों के बीच बनाए रखना होगा। एक टीम के लिए कुल खर्च 120 करोड़ की अधिकतम सीमा से अधिक नहीं होना चाहिए। फ्रेंचाइजी रिटेंशन डेडलाइन के बाद भी खिलाड़ियों का ट्रेड कर सकती हैं। ट्रेडिंग विंडो पिछले सीजन के समापन के सात दिन बाद खुलती है और ऑक्शन से एक सप्ताह पहले तक खुली रहती है।
ऑक्शन के बाद भी यह विंडो फिर से खुल जाती है और अगले सीजन की शुरुआत से 30 दिन पहले बंद हो जाती है।

कहां देख सकते हैं लाइव

आईपीएल 2026 प्लेयर रिटेंशन का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह आईपीएल का आधिकारिक प्रसारक है। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar की वेबसाइट और मोबाइल एप्लिकेशन पर भी उपलब्ध होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+