IPL 2026: मैच देखने 25 करोड़ की घड़ी पहनकर पहुंचीं Radhika Ambani! आखिर इतनी महंगी क्यों है ये वॉच?
Radhika Ambani Pink Watch Price: आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में मुंबई ने केकेआर के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल की। इस मैच में शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला, जिन्होंने 4 ओवरों में 39 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच को देखने के लिए कई सेलेब्स भी पहुंचे थे। मुंबई टीम के ऑनर मुकेश अंबानी भी अपने परिवार के साथ मैच को एन्जॉय करते नजर आए।
सिंपल लुक में नजर आया अंबानी परिवार (Radhika Ambani Pink Watch Price)
अक्सर महंगे गाउन और भारी गहनों में दिखने वाली नीता अंबानी ने इस बार अपने लुक से सबको चौंका दिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लोगो वाली एक सफेद सूती कॉलर शर्ट और नीली डेनिम पहनी थी। कानों में छोटे डायमंड ईयररिंग्स और गोल्डन फ्लैट्स के साथ उनका यह समर लुक सादगी और क्लास का बेहतरीन उदाहरण रहा। ईशा अंबानी भी पूरी तरह फैन मोड में दिखीं, जिन्होंने टीम की जर्सी को मॉम-फिट जींस और व्हाइट स्नीकर्स के साथ पेयर किया था।

राधिका मर्चेंट ने पहनी 25 करोड़ की घड़ी
अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने व्हाइट क्रॉप टी-शर्ट और हाई-वेस्ट डेनिम के साथ बेहद कूल लुक अपनाया था। लेकिन चर्चा उनकी रिचर्ड मिल (Richard Mille RM 75-01) घड़ी की हो रही है, जिसकी कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस घड़ी का पूरा केस नीलम के ठोस ब्लॉक को काटकर बनाया गया है। हीरा के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे कठोर पदार्थ है।
क्यों खास है यह घड़ी?
एक सिंगल केस को तैयार करने में 1,000 घंटे से ज्यादा की मशीनिंग और 40 दिनों की निरंतर ग्राइंडिंग (पिसाई) लगती है। घड़ी का मैकेनिज्म हवा में तैरता हुआ सा दिखाई देता है, जिसमें गोथिक वास्तुकला की झलक मिलती है। राधिका के पास जो 'लिलाक-पिंक' शेड वाली घड़ी है, वैसी पूरी दुनिया में केवल 10 पीस ही बनाए गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी ने नेवी ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग पैंट में अपना लुक सिंपल रखा। वहीं, आकाश अंबानी टीम की जर्सी और स्टेटमेंट वॉच में दिखे।












Click it and Unblock the Notifications