Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs SA Test: राहुल के रनों से बनेगा नया रिकॉर्ड, ईडन गार्डंस में मचेगा धमाल, बनाने हैं सिर्फ 15 रन

IND vs SA Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। यह मैच शुक्रवार से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार ईडन गार्डंस में टेस्ट खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। यह पल उनके लिए खास होगा लेकिन केएल राहुल भी ऐतिहासिक आंकड़ा हासिल करने के करीब हैं।

टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल इस साल काफी धांसू फॉर्म में रहे हैं और उनके बल्ले से रन आए हैं, इसी फॉर्म को जारी रखते हुए केएल राहुल एक रिकॉर्ड के करीब हैं, इससे वह खास लोगों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।

ind vs sa

IND vs SA Test: राहुल धांसू आंकड़े के करीब

दरअसल राहुल टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रनों के आंकड़े के बेहद करीब खड़े हैं, उनके बल्ले से कोलकाता टेस्ट में रन आने की उम्मीद है और वह इतिहास रच सकते हैं। बतौर ओपनर खेलते हुए राहुल ने रन बनाए हैं। इस आंकड़े तक आने के लिए केएल राहुल को सिर्फ 15 रन बनाने की आवश्यकता है।

सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग, सौरव गांगुली, चेतेश्वर पुजारा, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, गुंडप्पा विश्वनाथ, कपिल देव, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, मोहिन्दर अमरनाथ, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर भी यह कारनामा कर चुके हैं।

IND vs SA Test: कैसे हैं राहुल के टेस्ट में आंकड़े

टेस्ट क्रिकेट में राहुल के आंकड़े ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं लेकिन इस साल वह धमाल मचा रहे हैं। 65 मैचों की 114 पारियों में राहुल ने 3985 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बैट से 20 फिफ्टी और 11 अर्धशतक आए हैं। बेस्ट स्कोर 199 रन है, जो इंग्लैंड के विरुद्ध चेन्नई में आया था। केएल राहुल का औसत 36 का है, इस वजह से उनके ऊपर सवाल खड़े होते रहे हैं।

यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर केएल राहुल ने ओपन करने के बाद अपने आंकड़ों में बेहतरीन सुधार किया है, इस साल ही उनके बल्ले से 53 के औसत से 745 रन आए हैं, वह 3 शतक जमाने में सफल रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+