Ind vs Pak: रोमांचक मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2 रन से हराया, बारिश के बावजूद मिली जीत
Ind vs Pak Highlights Hong Kong Sixes 2025: हांगकांग सिक्सर्स 2025 में भारत ने पाकिस्तान को डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (DLS) मेथड के तहत दो रनों से हराकर पूल-सी में शानदार शुरुआत की है। यह मुकाबला हांगकांग के टिन क्वांग रोड रिक्रिएशन ग्राउंड में खेला गया, जहां बारिश ने खेल को बीच में रोक दिया। लेकिन रनों के लिहाज से आगे होने के कारण भारत को इस मुकाबले में जीत हासिल हुई।
भारत ने बनाए थे इतने रन (Ind vs Pak Highlights Hong Kong Sixes 2025)
पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए ओपनिंग बल्लेबाज रोबिन उथप्पा (28 रन) और भरत चिपली (24 रन) ने तेज़ी से रन बनाए। उथप्पा ने अपनी पारी में एक ओवर में कप्तान अब्बास अफरीदी को एक छक्का और एक चौका भी जड़ा। चिपली ने भी एक ओवर में लगातार 4, 6, 4 मारकर गति बढ़ाई। इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत ने निर्धारित 6 ओवरों में 4 विकेट खोकर 86 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

पाकिस्तान सिर्फ तीन ओवर कर पाई बल्लेबाजी
87 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने अपनी शुरुआत तेज की। पहले ही ओवर में 18 रन बने। दूसरे ओवर में स्टुअर्ट बिन्नी ने माज सदाकत का विकेट लेकर भारत को पहली सफलता दिलाई। तीसरे ओवर तक पाकिस्तान ने एक विकेट खोकर 41 रन बना लिए थे। अब्दुल समद अच्छी लय में दिख रहे थे, जिन्होंने एक छक्का और दो चौके लगाए।
बारिश ने डाला मैच में खलल
हालांकि, मैच के निर्णायक मोड़ पर बारिश ने खेल रोक दिया। उस समय DLS मेथड के अनुसार भारत दो रनों से आगे था। खेल दोबारा शुरू नहीं हो सका और अंततः भारत को दो रनों से विजेता घोषित किया गया। इस जीत के साथ, भारत ने टूर्नामेंट में अपनी शुरुआत जीत के साथ की है। अब भारतीय टीम शनिवार को कुवैत के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी। पाकिस्तान के लिए यह ग्रुप स्टेज में दूसरी टीम से पहली हार थी, जिन्होंने इससे पहले कुवैत को हराया था।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Fact Check: भारत के पास सिर्फ 5 दिन का ऑयल स्टॉक है? पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? सरकार ने तोड़ी चुप्पी -
Gold Rate Today: सोना इस हफ्ते 4000 रुपये हुआ सस्ता, दिल्ली से पटना तक ये है 22K और 18K गोल्ड का रेट -
नेपाल में बालेन शाह का बड़ा एक्शन! पूर्व PM के बाद ऊर्जा मंत्री गिरफ्तार, घर से क्या-क्या मिला? -
Silver Rate Today: चांदी इस हफ्ते ₹11,000 रुपये हुई सस्ती, अब ये है 10 ग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के नए रेट -
IPL 2026: ट्यूशन पढ़ाकर UPSC की तैयारी करने वाले की IPL में एंट्री! 'बिहार के लाल' पर भारी पड़े अभिनंदन! -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 29 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs केकेआर -
Sita Devi कौन है? LPG महंगाई के बीच रातों-रात कैसे बनीं 10 करोड़ की मालकिन? चौंकाने वाली है वजह -
Virat Kohli: विराट कोहली ने रचा इतिहास, रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त, बन गए दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications