Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे टी20 में टक्कर आज, फ्री में कैसे देखें लाइव मुकाबला

IND vs AUS 4T20 Free Live: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज़ अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सीरीज 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में आज, 6 नवंबर 2025 को होने वाला चौथा टी20 मुकाबला अहम मोड़ साबित हो सकता है। हालांकि इस मैच के बाद भी एक मैच और बचेगा। दोनों मैचों में जीत दर्ज करने वाली टीम ही सीरीज अपने नाम करेगी।

भारतीय टीम ने पिछला मैच जीता था, इस वजह से उनके हौसले निश्चित रूप से बुलंद होंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में अपना पूरा जोर लगाना चाहेगी। यह मैच गोल्ड कोस्ट के बिल पिपेन ओवल में खेला जाएगा। लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी पूरी जानकारी यहां देखी जा सकती है।

ind vs aus

IND vs AUS: फ्री में कैसे देखें मैच

​जिन क्रिकेट प्रेमियों के पास डीडी फ्री डिश कनेक्शन है, वे इस मैच का सीधा प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) चैनल पर बिल्कुल मुफ्त देख सकते हैं। भारत की सभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज़ को दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर भी प्रसारित किया जाता है। इसके लिए कोई सब्सक्रिप्शन नहीं चाहिए। केबल या डीटीएच (DTH) के पेड कनेक्शन पर डीडी स्पोर्ट्स पर इसका प्रसारण उपलब्ध नहीं हो सकता है।

IND vs AUS: टीवी और ओटीटी पर मैच देखने का जुगाड़

टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा। आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports Select 1 और इनके हिंदी और तमिल/तेलुगु चैनलों पर मैच देख सकते हैं। ओटीटी पर मुकाबला Jio-Hotstar ऐप और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके लिए आपके पास सक्रिय सब्सक्रिप्शन होना अनिवार्य है।

IND vs AUS: कितने बजे होगा मैच

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा। मैच से पहले टॉस दोपहर 1:15 बजे किया जाएगा, जहां दोनों टीमों के कप्तान अपनी रणनीति के अनुसार प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम को सीरीज में बढ़त हासिल हो जाएगी। इसके बाद अंतिम मुकाबला निर्णायक की भूमिका में रहेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+