Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan Weather Today: राजस्थान से बारिश की विदाई, कड़ाके की ठंड के लिए IMD ने दे दिया अलर्ट

Rajasthan Weather Today: राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में नवंबर के पहले सप्ताह हुई बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बेमौसम हुई बरसात की वजह से आम लोगों के साथ किसानों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, अब प्रदेश के लोगों के लिए राहत की खबर आ गई है। आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। 11 नवंबर तक बरसात की संभावना नहीं है। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इसी महीने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अचानक बने पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम बदला था। राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम ने करवट ली थी और नवंबर में बारिश हुई। हालांकि, अब बारिश पूरी तरह थम गई है और अब उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाएं प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ाने वाली हैं।

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Today: प्रदेश में ठंड की दस्तक

- मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इस गिरावट की वजह से सर्दी और तेज होगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan viral Video: शराब पीकर युवक पर आया शोले के वीरू का भूत, टंकी पर चढ़कर की जमकर नौटंकी

- बीते 24 घंटे में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। बाड़मेर में सबसे अधिक तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी हवाओं के चलते सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है।

- मौसम विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी, तापमान में गिरावट का सिलसिला भी जारी रहेगा। अगले सप्ताह में लोगों को ठंड लगनी लगेगी।

IMD का अनुमान, बारिश की हो चुकी विदाई

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि उत्तर-पश्चिमी हवाएं लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, 11 नवंबर तक किसी तरह की बारिश या आंधी की संभावना नहीं है। राज्य के सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा और दिन का मौसम शुष्क बना रहेगा।

हालांकि, रात के तापमान में गिरावट से ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ेगा। विभाग का अनुमान है कि नवंबर के तीसरे सप्ताह में कई इलाकों में कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Anti Conversion Law: जबरन धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं! 10 साल तक की होगी अब कैद

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+