Rajasthan viral Video: शराब पीकर युवक पर आया शोले के वीरू का भूत, टंकी पर चढ़कर की जमकर नौटंकी
Rajasthan Viral Video: जयपुर में एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब के नशे में एकदम शोले फिल्म के वीरू की तरह व्यवहार करने लगा। दरअसल शख्स नशे के हाल में 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और जमकर हंगामा किया। यह शहर के लोहा मंडी इलाके की घटना है, जहां एक दिन पहले ही डंपर हादसा हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उस पर काफी रिएक्शन भी दे रहे हैं।
शराब के नशे में धुत यह युवक 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया और ऊपर से ही कूदने की धमकी देने लगा। इस घटना ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। हालांकि, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर युवक को सुरक्षित नीचे उतार दिया। युवक टावर पर चढ़कर बार-बार कूदकर जान देने की धमकी दे रहा था।

Rajasthan viral Video: फिल्मी सीन जैसा नजारा बन गया
यह मामला जयपुर के लोहा मंडी क्षेत्र का है। इसी इलाके में एक दिन पहले डंपर हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी। अचानक एक शख्स टावर पर चढ़ गया और वहां से कूदने की धमकी देने लगा। यह देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे काफी समझाया-बुझाया और किसी तरह रोके रखा।
थोड़ी देर में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Rain: बेमौसम बरसात ने राजस्थान में बढ़ाई ठंड, IMD का नया अलर्ट बढ़ाएगा किसानों की टेंशन!
Video हो रहा सोशल मीडिया पर वायरल
पुलिस ने बताया कि युवक की पहचान सुरेश चौधरी उर्फ़ 'लंबू' नाम का युवक टोंक जिले के निवाई के निवासी के तौर पर है। पुलिस ने बताया कि वह शराब के नशे में टावर पर चढ़ गया था और काफी हंगामा किया। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है और जरूरी सहायता भी दी गई है। हाइड्रॉलिक क्रेन की मदद से युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी देर तक जाम लगा रहा और स्थानीय लोग युवक की इस हरकत पर तरह-तरह की चर्चा करते नजर आए।
यह भी पढ़ें: Rajasthan Anti Conversion Law: जबरन धर्मांतरण करने वालों की खैर नहीं! 10 साल तक की होगी अब कैद












Click it and Unblock the Notifications