शर्मनाकः घर में एक बेटा नेता और दूसरा अधिकारी फिर भी सड़कों पर थी मां, सिर में पड़ गए थे कीड़े, नहीं बची जान
श्री मुक्तसर साहिब। कहते हैं कि मां के लबों पर अपने बच्चों के लिए हमेशा दुआ होती है। लेकिन इस घटना से पता चलता है कि बच्चों के पास मां के लिए कभी वक्त ही नहीं मिला। वरना जिस घर में दो-दो अधिकारी और एक नेता हो उस मां की मौत भला लावारिस कैसे हो सकती है। मृतक महिला का एक बेटा सरकारी अफसर तो दूसरा बेटा एक क्षेत्रीय पार्टी का बड़ा नेता। साथ में पोती भी पीसीएस अधिकारी है। लेकिन अपने जीवन के अंतिम समय में इस तरह गुजारा करना पड़ेगा कभी इस मां ने सोचा नहीं होगा, जिसने भी इस घटना को सुना और जाना तो सिवाय अफसोस जताने के अलावा किसी के पास कुछ भी नहीं था।

सड़क किनारे रह रही थी मां
दरअसल, गुज्जर रोड पर मिट्टी के गारे से बनी दो-दो फुट की दीवारों के ऊपर प्लाई के टुकड़ों के बीच 82 वर्षीय महिला मिली थीं। भीषण गर्मी के बावजूद भी महिला यहां रहने को मजबूर थी। महिला के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। किसी ने महिला को इस हाल में देखा तो इसकी सूचना समाज सेवी संस्था सालासर सेवा सोसायटी को दी, जिसने पुलिस की सहायता से उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

मां का नहीं था कोई ख्याल रखने वाला
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा महिला का चेकअप किया गया तो बुजुर्ग महिला के सिर में कीड़े पड़े हुए थे। महिला की हालत काफी गंभीर थी। बेटे को जब मां के हालत की जानकारी मिली तो वह पहुंचा और मां को फरीदकोट अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बूढ़ी महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं इस मामले को लेकर एएसाई दिलबाग सिंह ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि बुजुर्ग सोढियों का आरा कोटली रोड की रहने वाली थी।

दो फीट की दीवारों के बीच रह रही थी मां
महिला बूड़ा गुज्जर रोड पर दो फीट की दीवारों पर प्लाई के टुकड़ों में रह रही थी। छानबीन में पता चला है कि महिला के दो बेटे हैं, जिनमें से एक नई पार्टी में नेता है और दूसरा सरकारी अधिकारी है। इसके अलावा पौत्री पीसीएस अधिकारी है। बताया जा रहा है कि बच्चों ने महिला की देखभाल के लिए किसी को कहा था।

जांच का दिया गया आदेश
वह हर महीने देखभाल के लिए पैसे बी लेता था। लेकिन देखभाल करने वालों ने अपनी जिम्मेदारी नहीं समझी और न ही बेटे व पोती ने अपनी जिम्मेदारी समझी, जिससे महिला की हालत बदतर होती गई। बताया जा रहा है कि जिला उपायुक्त ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं कि महिला इस हालत में कब से थी।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications