Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

EPIC लिंक नहीं किया तो अटक जाएगा SIR Form! एक गलती और वोटर लिस्ट से नाम कटने का खतरा, ऑनलाइन प्रक्रिया

SIR Form Online: पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में वोटर लिस्ट को अपडेट करने की प्रक्रिया इन दिनों तेज रफ्तार में चल रही है। इसी क्रम में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर लोगों में काफी कन्फ्यूजन भी है।

वजह साफ है-इस बार पूरा सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है। न कागजी फॉर्म, न BLO के चक्कर। लेकिन इसी डिजिटल प्रोसेस में एक छोटी सी चूक आपका SIR फॉर्म सबमिट होने से रोक सकती है। अगर आपका EPIC मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है, तो फॉर्म आगे बढ़ेगा ही नहीं।

SIR Form Online

🟡 SIR क्या है और क्यों जरूरी है

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें चुनाव आयोग वोटर लिस्ट की दोबारा जांच करता है। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना होता है कि सूची में सिर्फ योग्य मतदाताओं का ही नाम रहे। पहले यह काम बड़े पैमाने पर ऑफलाइन होता था, लेकिन इस बार निर्वाचन आयोग ने इसे पूरी तरह डिजिटल कर दिया है। अब हर वोटर को खुद ऑनलाइन एन्यूमरेशन फॉर्म भरना है।

🟡 EPIC क्या है?

हालांकि SIR एन्यूमरेशन फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करने के लिए चुनाव आयोग ने EPIC और मोबाइल नंबर को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। EPIC (इलेक्टर्स फोटो आइडेंटिटी कार्ड) एक 10 अंकों का यूनिक पहचान नंबर होता है, जो चुनाव आयोग द्वारा जारी किया जाता है। आयोग के अनुसार, सभी मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर BLO को या फिर ऑनलाइन सबमिट करना जरूरी है।

🟡 EPIC नंबर क्यों अहम है?

EPIC यानी इलेक्टर फोटो आइडेंटिटी कार्ड नंबर आपका वोटर ID नंबर होता है, जो 10 अंकों का होता है। SIR फॉर्म भरते समय यही नंबर आपकी पहचान का आधार बनता है। चुनाव आयोग ने साफ किया है कि ऑनलाइन SIR फॉर्म तभी सबमिट होगा, जब EPIC मोबाइल नंबर से लिंक हो। अगर यह लिंक नहीं है, तो सिस्टम आगे बढ़ने ही नहीं देता।

SIR Form Online

🟡 एन्यूमरेशन फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें और सबमिट करें

  • voters.eci.gov.in पर जाएं
  • "Fill Enumeration Form" पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर या EPIC नंबर दर्ज करें
  • अपना राज्य चुनें और EPIC नंबर डालें
  • आपकी वोटर डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी, उसे ध्यान से जांच लें
  • एन्यूमरेशन फॉर्म भरने से पहले EPIC को मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी है
  • अगर EPIC पहले से लिंक नहीं है, तो Form-8 सबमिट करके तुरंत लिंक किया जा सकता है
  • (EPIC के साथ मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए "Correction of Entries in Existing Electoral Roll" पर क्लिक करें, फिर Form-8 के तहत सिर्फ "Mobile Number" विकल्प चुनें)
  • EPIC मोबाइल नंबर से लिंक होने के बाद आवेदक को दोबारा लॉग इन करना होगा
  • इसके बाद एन्यूमरेशन फॉर्म भरें, जिसमें पिछली SIR से जुड़ी जानकारी भी शामिल होगी
  • Aadhaar-based e-sign के जरिए फॉर्म सबमिट करें
  • ध्यान रखें, EPIC और आधार कार्ड में दर्ज नाम एक जैसा होना चाहिए, तभी e-sign और फॉर्म सबमिशन पूरा होगा

🟡 कैसे चेक करें कि आपका एन्यूमरेशन फॉर्म अपलोड हुआ है या नहीं?

अगर आपने अपना एन्यूमरेशन फॉर्म BLO को दिया है या ऑनलाइन भरा है, तो आप यह जांच सकते हैं कि वह चुनाव आयोग के पोर्टल पर अपलोड हुआ है या नहीं। तरीका नीचे दिया गया है:

  • अपने ब्राउज़र में voters.eci.gov.in खोलें
  • होमपेज पर 'Fill Enumeration Form' पर क्लिक करें, यह आपको Login या Signup पेज पर ले जाएगा
  • 'Sign Up' पर क्लिक करें, फिर अपना मोबाइल नंबर, वैकल्पिक ईमेल ID और कैप्चा डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • इसके बाद 'Login' पर क्लिक करें, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें और 'Request OTP' चुनें
  • जो OTP आए, उसे डालकर लॉग इन करें
  • लॉग इन होने के बाद ऊपर आपका नाम दिखेगा। फिर से 'Fill Enumeration Form' पर क्लिक करें
  • दिए गए बॉक्स में अपना EPIC (वोटर ID) नंबर टाइप करें
  • 'Search' पर क्लिक करें, आपके फॉर्म का स्टेटस तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा
  • अगर फॉर्म अपलोड हो चुका है, तो स्क्रीन पर यह मैसेज दिखेगा:
  • "Your form has already been submitted with mobile number XXXXX..."
  • अगर यह मैसेज नहीं दिखता, तो समझिए आपका फॉर्म अपलोड नहीं हुआ है और नया फॉर्म खुल सकता है
  • अगर दिख रहा मोबाइल नंबर गलत है, या स्टेटस 'submitted' दिख रहा है जबकि आपने कभी फॉर्म नहीं भरा, तो तुरंत अपने लोकल BLO से संपर्क करें

🟡 गलत स्टेटस दिखे तो क्या करें

अगर वेबसाइट पर कोई ऐसा मोबाइल नंबर दिखे जो आपका नहीं है या स्टेटस में 'submitted' लिखा हो जबकि आपने फॉर्म नहीं भरा, तो इसे हल्के में न लें। ऐसी स्थिति में तुरंत अपने स्थानीय BLO यानी बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क करें। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो वोटर लिस्ट में समस्या खड़ी हो सकती है।

डिजिटल SIR प्रक्रिया भले ही आसान लगती हो, लेकिन EPIC लिंक जैसी छोटी शर्तें नजरअंदाज कीं तो फॉर्म अटक सकता है। इसलिए हर स्टेप ध्यान से पूरा करना ही समझदारी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+